19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: उदयपुर में गुरूजनों का हुआ सम्‍मान, सम्मानित शिक्षकों ने ली स्वच्छता की शपथ

रोटरी क्लब उदय ने किया 62 राजकीय अध्यापकों का सम्मान

3 min read
Google source verification
Teachers day

उदयपुर. शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर रोटरी क्लब उदय की ओर से लेकसिटी मॉल स्थित होटल रेडिसन ग्रीन में आयोजित सम्मान समारोह में शहर-गाांवों के उन 62 राजकीय शिक्षकों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों में सौ प्रतिशत रिजल्ट दिया।

teachers day

इस अवसर पर डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा को समझ उसके दूर करने के प्रयास किए जाने चाहिए क्योंकि शिक्षक समाज और देश का भविष्य निर्माता है।

सम्‍मान पाने वालाों में 24 शिक्षिकाएं एवं 38 शिक्षक शामिल थे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास, विशिष्ठ अतिथि डीईओ नरेशचन्द्र डांगी व मधुसूदन व्यास के अलावा दिल्ली के स्प्रिचुअल हीलर व एस्ट्रोलोजऱ विक्की डागर थे।

शिक्षक सम्‍मान के दौरान अतिथि व शिक्षिका।

सम्‍मान ग्रहण करतीं शिक्षिका।

teachers day

ये शिक्षक हुए सम्मानित प्राचार्या सुनीता धनकड़, प्राचार्या उर्मिला त्रिवेदी, प्राचार्या बीना नाहर, प्रधानाध्यापिका बबली अग्रवाल, व्याख्याता पुष्करराज, प्रधानाध्यापक गोपालाल मेनारिया, व्याख्याता रेखा मेहता, व्याख्याता डॉ. भारती मल्होत्रा, प्राचार्य कुबेर सालवी, व्याख्याता प्रमिला रावल, व्याख्याता पूनम सक्सेना, अध्यापिका डॉ. मीना श्रीमाली, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक कन्हैयालाल, प्रधानाचार्य अम्बालाल मेनारिया, प्रधानाचार्य ओमश्ंाकर श्रीमाली, व्याख्याता कैलाश सालवी, प्रधानाध्यापिका सुरेन्द्र कौर सोढ़ी, प्राचार्य गोपालाल माली, अध्यापिका प्रेम कुमावत, प्राचार्य उदयलाल पालीवाल, शारीरिक शिक्षक सुरेश जाट, व्याख्याता प्रिया भादविया, अध्यापक सुमन पाठक, वरिष्ठ अध्यापक विनोद चौबीसा, प्राचार्य अंजु कोठारी, प्रधानाध्यापक शंकरलाल पंाचावत, वरिष्ठ अध्यापिका आभा शर्मा, प्रधानाचार्य दिलीप आर्य, प्राचार्य तरुणप्रभा शर्मा, प्राचार्य कृष्णकांत पोनरी, प्राचार्य हीरालाल हिरावत, प्राचार्य किशनलाल, व्याख्याता संजना तिवारी, प्राचार्य कमलेन्द्र सिंह राणावत, अध्यापक कल्पना माली, अध्यापक मीरां कटारिया, व्याख्याता अम्बासिंह, अध्यापक ओम विश्नोई, प्राचार्य ओमप्रकाश आमेटा, प्राचार्य औंकारलाल तेली, व्याख्याता मनोहरसिंह चौहान, वरिष्ठ अध्यापिका विमला राणावत, पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, निर्मला शर्मा, विनोद नागौरी, खश्वेन्द्र अधिकारी, रणछोड़दास वैष्णव, मधु धर्मावत, पृथ्वीपालसिंह, भंवरलाल जाट, चंचल बाहेती, भरत चौबिसा व अलका जोशी को डॉ. व्यास, हरीश राजानी, हनुवन्तसिंह व नरेशचन्द्र डंागी ने शॉल, श्रीफल तथा स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

teachers day

स्वच्छता की ली शपथ क्लब की जीएसआर डॉ.सीमासिंह ने सभी सम्मानित हुए शिक्षकों को विद्यालयों के साथ अपने क्षेत्र को हमेशा स्वच्छ रखने तथा इसके लिए आमजन को प्रेरणा देते रहने की शपथ दिलायी। समारोह में सचिव मोहित रामेजा, निवर्तमान अध्यक्ष के.सी.दिवाकर, नागेन्द्र शर्मा, सरिता सुनेरिया, साक्षी डोडेजा, डॉ. ऋतु वैष्णव सहित कई सदस्य मौजूद थे।