
Udaipur Weather लेकसिटी में सर्दी के तेवर दो दिन में अचानक तीखे हो गए हैं। शुक्रवार रात से अचानक सर्दी का असर बढ़ गया है। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं, शनिवार सुबह भी हल्की धुुंध छाई रही। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले भी सर्दी से बचने का पूरा इंतजाम करके ही घरों से निकले। हालांकि दिन में अभी सर्दी का असर उतना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट से रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से. दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री से. रहा। इससे एक दिन पूर्व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री से. पर पहुंच गया था।
सुबह और रात को गर्म कपड़ों की पड़ी जरूरत
पिछले दो दिनों में तापमान में आई गिरावट के कारण शाम के बाद से ही ठंड का अहसास बढ़ गया है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए, जबकि अब तक बहुत सर्दी पूरी तरह से नहीं बढ़ने से बहुत कम लोग ही गर्म कपड़े पहन रहे थे। वहीं रात को ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़े, धूप के साथ ही गर्म पेय पदार्थों से भी राहत लेनी चाही। तापमान में गिरावट आते ही सर्दी की खुराक जैसे गजक, चपड़ा, तिल्ली के लड्डू आदि की खरीद बढ़ गई है। वहीं, गर्म कपड़ों की खरीद भी खूब हो रही है।
पिछले कुछ दिनों का तापमान
तारीख - अधिकतम - न्यूनतम
19 नवंबर - 28.8 - 10 डिग्री से.
18 नवंबर - 28.3 - 9.6 डिग्री से.
17 नवंबर - 28.0 - 12.6 डिग्री से.
16 नवंबर - 30.2 - 14.4 डिग्री से.
15 नवंबर - 31 - 14.6 डिग्री से.
Updated on:
19 Nov 2022 11:16 pm
Published on:
19 Nov 2022 11:15 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
