6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में नहीं दिखा भारत बंद का असर

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jasraj Ojha

•

Updated: 8 Dec 2020, 4:51 PM IST

उदयपुर में नहीं दिखा भारत बंद का असर

उदयपुर में नहीं दिखा भारत बंद का असर

उदयपुर. किसानों की मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से मंगलवार को किए गए भारत बंद का आह्वान बेअसर रहा। शहर के बाजार मंगलवार को पूरी तरह से खुले रहे। इनको बंद कराने के लिए कोई भी कोई संगठन बाजार में नहीं पहुंचा। उधर, माकपा कार्यकर्ताआें ने कृषि कानूनों के विरोध व किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली। वे विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन से जोड़ते हुए कुछ और संगठनों ने बंद को समर्थन देने की बात कही थी लेकिन वे इससे अलग ही रहे। एेसे में बंद का कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिला। शहर में सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक रोडवेज बसों का संचालन जरूर बंद रहा। इसे लेकर यात्री परेशान नजर आए। जिला कांग्रेस की ओर से भी किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि बंद को कांग्रेस ने समर्थन किया और प्रदेश कांग्रेस ने मॉनिटरिंग भी करने की बात कही लेकिन कोई खास असर नजर नहीं आया। व्यापारियों ने बाजार खोल रखे थे लेकिन बंद को लेकर किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया।