
चोरी की वारदात के बाद मौके पर पुलिस व एकत्रित लोग
गोगुंदा. कस्बे के प्रताप चौक स्थित चारभुजा मंदिर में सोमवार रात को अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताले तोड़कर अंदर रखा दान पात्र को ही उठा कर ले गए। सुबह पुजारी के आने पर वारदात का पता चला, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसी टीवी फुटेज खंगाले। जिसमें दो बदमाश नजर आए है।
पुलिस के अनुसार चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। जहां निज मंदिर के सामने रखा दान पात्र उखाड़ कर ले गए। सुबह 5 बजे पुजारी शंकर लाल पुरोहित पूजा के लिए पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देखा। इस पर ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद चारभुजा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तेली भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित मंदिर में चोरी होने की घटना से कस्बेवासियों में रोष है।
वारदात में शामिल चोर काफी शातिर व बाजार की गतिविधियों से वाफिक थे। उन्होंने पुलिस गश्त के जाने व पुजारी के आने से पहले तड़के 4 बजे घटना को अंजाम दिया। जहां 4 बजकर 12 मिनट पर चोर वारदात कर दानपात्र को सिर पर रखकर मंदिर से निकलते हुए सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए है। फुटेज में दो चोर मंदिर से निकलकर बाजार की ओर जाते दिख रहे है।
मंदिर के समीप ही सदर बाजार में 27 जून की रात को अज्ञात चोरों ने दो ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाकर कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। दोनों दुकान के मालिकों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन घटना के छह माह बाद भी कोई खुलासा नहीं हुआ।
Published on:
10 Dec 2024 11:34 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
