17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिशा तय करेगा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट

उदयपुर .जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश की मुख्यमंत्री सहित देशभर से 1500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

2 min read
Google source verification
Tour And Travels in udaipur

नई दिशा तय करेगा राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट

उदयपुर . देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देकर उसे नई दिशा देने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटिलिटी और टूरिज्म ऑफ राजस्थान की ओर से 20 जुलाई से राजस्थान डोमेस्टिक टे्रवल मार्ट-2018 का आयोजन होगा। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश की मुख्यमंत्री सहित देशभर से 1500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

एफएचटीआर के महासचिव ज्ञानप्रकाश ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि इसका उद्देश्य घरेलू एवं अन्तरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में अभिवृद्धि पर विचार के अलावा राज्य के घरेलू पर्यटन पर फोकस करना भी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में राज्य में पर्यटकों की संख्या 4.6 करोड़ रुपए थी जिसे वर्ष 2020 तक 5 करोड़ रुपए पार तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

READ MORE: उदयपुर में एक साल के नन्हें पैंथर की गोली मारकर हत्या, घटना से मचा हर तरफ हड़कंप

ये सब बनेंगे भागीदार

मार्ट में ट्रेवल एजेन्ट, टूर्स ऑपरेटर्स, होटल, स्पा, रेस्टोरेंट मालिक, हेल्थ केयर, निवेशक, वित्तीय संस्थाएं, पर्यटन सहयोगी संस्थाएं, इवेन्ट एवं वेडिंग प्लानर्स, राज्य सरकार, केन्द्र सरकार, भारतीय रेल, नेशनल एण्ड स्टेट एयरलाइन्स, नेशनल एण्ड रीजनल मीडिया सहित प्रमुख राज्यों के राष्ट्रीय टूरिज्म संगठन हिस्सा लेंगे। इसमें कई स्टॉलें भी लगाई जाएंगी ताकि क्रेता-विक्रेता उसका सामूहिक लाभ उठा सकें।

इस मौके पर एफएचआरटी अध्यक्ष भीमसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर विक्रमसिंह, उपाध्यक्ष खलील खान, सुनील गुप्ता, पर्यटन उप निदेशक सुमिता सरोच सहित जयपुर से आए कई पदाधिकारी तथा राजस्थान टूर्स महाप्रबन्धक फारुक कुरैशी भी मौजूद थे।

READ MORE: बसपा की संकल्प रथयात्रा उदयपुर पहुंची
उदयपुर. बसपा राजस्थान की संकल्प रथ यात्रा मंगलवार को उदयपुर पहुंची। रथयात्रा का नेतृत्व कर रहे खेदड़ी विधायक पूरणमल सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार दलित, आदिवासी, पिछड़ी, अल्पसंख्यकों की अनदेखी कर रही है। इन पर अत्याचार भी हो रहे हैं। सरकार चुनाव नजदीक आते ही कागजी घोषणाएं व शिलान्यास कर लोगों को बरगलाने का प्रयास करती है। बसपा गांव गांव में जाकर विरोधी सरकार के बारे में जनता को बताएगी। राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीरसिंह अशोक ने पार्टी के इतिहास के बारे में बताया। प्रदेश महासचिव जगदीशचन्द्रपाल ने बताया कि विधायक मनोजसिंह न्यागली, प्रदेश प्रभारी सुमरत सिंह जहाजी, डॉ. विजय प्रतापसिंह, डॉ. जय प्रतापसिंह, दारासिंह आजाद आदि मौजूद थे।