
मेनार तालाब पर अठखेलियां करते बार हेडेड गिज पक्षी
मेनार(उदयपुर). बर्ड विलेज मेनार में मंगलवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों ने पक्षी दर्शन किया। पर्यटन मंत्रालय के निदेशक आर.के. भाटी और पर्यटन अधिकारी त्रिलोक तंवर ने गांव के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध जैव विविधता की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि मेनार गांव ग्रामीण पर्यटन के विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और यह धीरे-धीरे पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। 2023 के राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन अवार्ड से सम्मानित होने के कारण गांव में पर्यटकों का आगमन बढ़ा है, जिससे न केवल ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय को भी आर्थिक और सामाजिक रूप से लाभ होगा।
इधर, ग्राम पाठशाला संस्था के प्रतिनिधि मंडल से डॉ. नीलम भाटी ने गांव में शिक्षा के महत्व एवं रोजगार सृजन के नए आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। अधिकारियों ने मेनार की दोनों झीलों, ब्रह्मसागर और ढंड तालाब में आने वाले पक्षियों एवं अन्य जीवों की जानकारी ली। अधिकारियों को पर्यटन उद्योग से जुड़े सागर मेनारिया एवं दीपक मेनारिया ने गांव के प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के साथ गांव के ऐतिहासिक महत्व और गांव के त्योहारों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा गांव के शेखर मेनारिया ने अधिकारियों को बताया कि गांव के अधिकतर लोग पर्यटन से जुड़े है तथा देशी विदेशी पर्यटकों के वर्ष भर यहां आते रहने से स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
Published on:
01 Jan 2025 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
