
लेकसिटी के पर्यटन ने अब तक के सभी रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2023 में कुल 19 लाख 90 हजार 689 पर्यटक यहां पहुंचे। इसमें देसी मेहमानों की संख्या 18 लाख 54 हजार 290 रही तो वहीं 1 लाख 36 हजार 399 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इस आंकड़े ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और एक नया रेकॉर्ड कायम हो गया। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार ना केवल 2023 का बल्कि केवल दिसंबर माह में भी अब तक के सर्वाधिक पर्यटक पहुंचने का नया रेकॉर्ड बना है। दिसंबर माह में पिछले 13 सालों में इतने पर्यटक यहां कभी नहीं पहुंचे। ऐसे में बीता साल पर्यटन के लिए बहुत शुभ साबित हुआ है।
पर्यटन विभाग के अनुसार दिसंबर माह में कुल 2 लाख 45 हजार 92 पर्यटक उदयपुर पहुंचे। इनमें देसी पर्यटकों की संख्या 2 लाख 27 हजार 100 और विदेशी मेहमानों की संख्या 17992 रही। इससे पूर्व नवंबर माह में कुल 2 लाख 36 हजार 299 देसी और 21299 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। वहीं, पिछले 13 साल से भी अगर तुलना की जाए तो अब तक इतने पर्यटक दिसंबर में नहीं आए थे।
इनका कहना ...
उदयपुर इस नाउ ए मोस्ट फेवर्ड ग्लोबल डेस्टिनेशन। लगभग सभी प्रतिष्ठित पोर्टल्स पर लेकसिटी और यहां के होटल्स को कई आयामों पर हाई रैंकिंग मिल रही है। नए साल में नए फेस्टिवल जैसे झील फेस्टिवल आयोजित कर पर्यटकों के लिए नए अट्रेक्शन विकसित किए जाएंगे।- शिखा सक्सेना, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग
इस साल अब तक आए पर्यटक
माह - देसी - विदेशी
दिसंबर - 227100 - 17992
नवंबर - 236299 - 21299
अक्टूबर - 154640 - 14535
सितंबर - 153000 - 8701
अगस्त - 151300 - 9267
जुलाई - 130500-5461
जून - 120450 - 2295
मई - 127000 - 6476
अप्रेल - 116900 - 6754
मार्च - 138000 - 14026
फरवरी - 140400- 15378
जनवरी - 180000 - 14215
पिछले 13 वर्षों में आए इतने पर्यटक
वर्ष - देसी पर्यटक - विदेशी पर्यटक
2023 - 1854290- 136399
2022 - 1469970 - 54395
2021 - 958035 - 5025
2020- 355884 - 44643
2019 - 996718 - 188888
2018 - 929930 - 207016
2017 - 830964 - 190521
2016 - 748910 - 183905
2015 - 727266 - 164721
2014 - 720120 - 166936
2013 - 662112- 185313
2012 - 588293- 189373
2011 - 575444 - 177699
2010 - 582297 - 173016
Updated on:
08 Jan 2024 11:11 pm
Published on:
08 Jan 2024 11:10 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
