पत्नी के साथ नाबालिग बेटों की भी भूमिका
उदयपुर जिले में परसाद क्षेत्र के खरबर गांव में घरेलू विवाद के चलते अपने ही जान के दुश्मन बन गए। वारदात ऐसी कि रूह कांप उठे। महिला ने बेटों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्याकर शव घर से कुछ ही दूरी पर खेत में गाढ़ दिया। दुर्गंध आने पर 15 दिन बाद फिर खोदकर शव निकालने की कोशिश की। शव के दो टुकड़े हो गए। आधा शरीर वहीं दबा दिया, वहीं आधे शरीर को दूर ले जाकर दफना दिया। दिल दहला देने वाली वारदात में महिला ने नाबालिग बेटों को भी साथ लिया। मामला परसाद थाना क्षेत्र में खरबर-अ गांव के हदात फला का है। सोमवार को वारदात का खुलासा हुआ, जब दुर्गंध आने के कारण लोगों ने संदेह जताया। खेत में खुदाई की तो क्षत विक्षत शव के हिस्से निकले। पहचान हदातफला खरबर निवासी रूपलाल (49) पुत्र भीमा मीणा के रूप में हुई। एफएसएल टीम के बलवन्त ङ्क्षसह ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच कर ही रही थी कि मृतक की पत्नी शारदा गायब हो गई। पुलिस ने महिला को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की तो पति की हत्या करना स्वीकार किया।
पुलिस ने शव के हिस्सों को कब्जे में लेकर मुर्दाघर पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ। मामले की गंभीरता को लेकर ऋषभदेव एसडीएम गोविन्दङ्क्षसह, एसडीएम श्रवण ङ्क्षसह, सराड़ा तहसीलदार कृति भारद्वाज भी मौके पर पहुंचे। डिप्टी राजेन्द्र जैन, जावरमाइंस थानाधिकारी अनिल विश्नोई, परसाद एएसआइ मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल गोपाल जोशी, योगेन्द्र मौजूद रहे।
एक माह पहले हुआ था लापता
मृतक रूपलाल मीणा 5 दिसंबर को लापता हुआ था। परिजनों ने एक जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह खेत में दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। आसपास तलाश कर मिट्टी हटाई तो क्षत विक्षत शव निकला।
इस तरह दिया घटना को अंजाम
आरोपी महिला शारदा ने पुलिस को बताया कि 5 दिसम्बर की रात पति रूपलाल नशे की हालत में झगड़ा कर रहा था। वह मारने दौड़ा तो उसने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। रूपलाल अचेत हो गया तो शारदा ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। महिला और उसके दोनों बेटों ने मिलाकर घर से कुछ ही दूरी पर खड्डा खोदकर शव दबा दिया। शव गलने लगा तो 15 दिन बाद दुर्गंध आने पर पकड़े जाने का डर सताने लगा। तीनों मां-बेटों ने शव को दूसरी जगह दफनाने की योजना बनाई। शव निकाला तो दो हिस्सों में बंट गया। उन्होंने एक हिस्से को वहीं छोड़ दिया, जबकि दूसरे हिस्से को दूर ले जाकर दफना दिया।