2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेल ट्रैक उड़ाया, आतंकी गतिवि​धियों में मामला दर्ज

रेल ट्रैक उड़ाया, आतंकी गतिविधियों में मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
11_1.jpg


मोहम्मद इलियास उदयपुर
गुजरात चुनाव से ठीक पहले उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन के ओड़ा रेल पुलिया पर विस्फोट के बाद सोमवार को जावरमाइंस थाना पुलिस ने आतंकी गतिविधियों व रेलवे सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित धाराओं में मामला दर्ज किया वहीं देशभर की सुरक्षा एजेंसियां उदयपुर पहुंचीं। नक्सलीय व आतंकी कनेक्शन की जांच के लिए एनआईए, आईबी, एटीएस, एनएसजी, एसीओजी की टीमों के उच्चाधिकारियों ने पूछताछ के साथ ही साक्ष्य जुटाए।
उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज लाइन पर 35 किमी. दूर ओड़ा रेलवे पुलिया पर शनिवार रात उपद्रवियों ने डेटोनेटर से विस्फोट करते हुए ट्रैक व पुलिया उड़ाने की साजिश की थी। धमाके के बाद ट्रैक में क्रेक आ गए थे तथा लोहे व विस्फोटक के टुकड़े काफी दूर तक उछले। साथ ही लोहे का बड़ा चद्दर खड़ा हो गया था। घटना के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आईबी व गुजरात एटीएस की टीम ने भी अलग से निरीक्षण किया।
---
जावरमाइंस थाने में मामला दर्ज
ब्लास्ट की घटना के बाद रेलवे के सीनियर स्टेशन इंजीनियर गणेश परसाद सिंह ने जावरमाइंस थाने में मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उदयपुर-अहमदाबाद रेलवे ट्रेक के खारवा चांदा से जावर खंड के मध्य अज्ञात व्यक्तियों के विस्फोट के कारण ब्रिज का गर्डर टूट गया तथा उसका कुछ हिस्सा गिर गया। विस्फोट वाले स्थान के पास चेनल स्लिपर और मुख्य ब्रिज के अन्य गडर मुड गए। जगह-जगह ब्रिज पर लोहे के टुकड़े, विस्फोटक सामान, फ्यूज वायर डेटोनेटर और जिलेटिन आदि के अवशेष बिखरे मिले। रेल की पटरी में दरार आने से उसका निचला हिस्सा टूटकर गिर गया। ओवरब्रिज पर विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग कर देश की सुरक्षा को खतरे में डालकर आतंक फैलाने और जनहानि के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया। जिससे रेलवे की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा। इंजीनियर की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 150, 151 रेलवे एक्ट, धारा 285, धारा 33 पीडीपीपी एक्ट, धारा 3 (ए) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908, धारा 16,18 यूएपीए अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
--
विस्फोटक की जांच के लिए कई जगह दबिश
पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की विभिन्न टीमों ने ब्लास्ट के बाद मौके पर मिले विस्फोटक की जांच के लिए ओडा पुलिया के आसपास के खनन क्षेत्र में कई जगह दबिश देकर माइंसों में कई लोगों से पूछताछ की। अब तक की जांच में आया कि मौके पर मिला विस्फोटक वहां पर खनन क्षेत्र में बहुतायत में काम आता रहा है। टीमें विस्फोटक के सप्लाई चैन का भी पता लगा रही है कि पिछले दिनों किसने कितना माल उठाया था। इधर, कुछ टीमों ने ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ की।

Story Loader