
धीरेंद्र जोशी/उदयपुर . उदयपुर-अहमदाबाद रेललाइन के आमान परिवर्तन कार्य में पूर्ववर्ती वर्षों में निधि की सीमित उपलब्धता के कारण, इस परियोजना की अत्यंत धीमी प्रगति हुई है। इस परियोजना को दिसम्बर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
उक्त जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सांसद अर्जुनलाल मीणा की ओर से लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से आमान परिवर्तन को लेकर विभिन्न प्रश्नों के जवाब में दी। गोयल ने लिखित उत्तर में बताया कि अहमदाबाद-हिम्मतनगर -उदयपुर आमान परिवर्तन परियोजना (297.24 कि.मी.) को बजट 2008-09 में स्वीकृत किया गया था। इसकी नवीनतम लागत 1449.43 करोड़ रुपए है। मार्च 2017 तक 381.46 करोड़ रुपए का व्यय किया गया है और वर्ष 2017-18 के लिए 422 करोड़ रुपये का परिव्यय मुहैया करवाया गया है। परियोजना के 297.24 कि.मी. में से, 153.54 कि.मी. गुजरात और 143.70 कि.मी. राजस्थान में शामिल हैं। इस परियोजना काेे जल्द सेे जल्द पूूूूरा किया जाना हैैै।।
READ MORE : स्मार्ट सिट? उदयपुर ?? में हैरिटेज संरक्षण कार्यों को लेकर फिर लगा ब्रेक, क्यों अटक रहा है काम जानिए...
यह है प्रगति
पूर्ववर्ती वर्षों में निधि की सीमित उपलब्धता के कारण, इस परियोजना की अत्यंत धीमी प्रगति हुई है। 2014-15 से इस परियोजना के बजट आवंटन में सुधार हुआ तथा इस परियोजना के कार्य में तेजी आई है। इस परियोजना की स्थिति निम्नानुसार है:
1. अहमदाबाद-असारवा (1.87 कि.मी.) पहले से ही ब्रॉडगेज लाइन है। असारवा-हिम्मतनगर (85.38 कि.मी) खंड में मिट्टी संबंधी, पुल आदि कार्य निष्पादन के विभिन्न चरणों में हैं।
2. हिम्मतनगर-उदयपुर (209.65 कि.मी.) खंड में मिट्टी संबंधी, पुल संबंधी कार्य, बैलास्ट सप्लाई, ट्रैक लिंकिग आदि के लिए सभी ठेके (सुरंग को छोडकऱ) आवंटित कर दिए गए हैं और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। संभावित 295.32 कि.मी. आमान परिवर्तन कार्य में से 205.83 कि.मी. आमान परिवर्तन कार्य को मार्च 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और शेष 89.49 कि.मी. आमान परिवर्तन कार्य को दिसम्बर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Published on:
09 Feb 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
