उदयपुर

उदयपुर से अहमदाबाद ब्रॉडगेज रेलवे को प्रतिमाह दे रहा 16 करोड़ का राजस्व

50 मालगाडि़यां प्रतिमाह और एक पेशेंजर गाड़ी प्रतिदिन जाती है यहां से

2 min read
उदयपुर से अहमदाबाद ब्रॉडगेज रेलवे को प्रतिमाह दे रहा 16 करोड़ का राजस्व

उदयपुर. उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज ट्रैक शुरू होने के साथ ही रेलवे को आमदनी देने लगा है।जबकि इस ट्रैक पर अभी प्रतिदिन एक ही यात्री गाड़ी चलाई जा रही है। मालगाड़ी और यात्री गाडि़यों से प्रतिमाह रेलवे को 16 करोड़ का राजस्व मिल रहा है।

उदयपुर से असारवा जाने वाली रेलगाड़ी में प्रतिदिन औसत 700 यात्री सफर करते हैं। इसमें साधारण श्रेणी से लेकर थर्ड एसी तक की सीट बुक करवाई जाती है। इन यात्रियों से रेलवे को एक फेरे में करीब 4 लाख रुपए का राजस्व मिलता है। वहीं उदयपुर से मुंबई, बड़ौदा, सूरत, विभिन्न
पोर्ट सहित दक्षिण भारत के लिए करीब 50 मालगाड़ी जाती है। प्रत्येक गाड़ी का औसत 30 लाख रुपए की आय माने तो करीब 15 करोड़ रुपए माल गाडि़यों से ही राजस्व प्राप्त हो रहा है।

--------
यात्री भार पूरा

उदयपुर से अहमदाबाद को ब्रॉडगेज लाइन 1 नवंबर-2022 से शुरू हुई। उदयपुर से असारवा तक शुरू हुई ट्रेन में पहले ही दिन से यात्री भार अपेक्षा से अधिक रहा। गत तीन माह में इस ट्रेन में औसत 70 से 80 प्रतिशत यात्री भार रहा।
-------

सुबह की ट्रेन से और बढ़ेगा यात्रीभार
उदयपुर से असारवा वाली ट्रेन शाम 5 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होती है, जो रात 11 बजे असारवा पहुंचाती है। वहीं असारवा से प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे ट्रेन रवाना होती है, जो दोपहर 12.30 बजे उदयपुर पहुंचती है। इसके बावजूद दोनों ट्रेनों में यात्रीभार 70 से 80 प्रतिशत तक रहता है। उदयपुर और अहमदाबाद से अलसुबह की ट्रेन शुरू होती है तो यात्री भार और बढ़ने की संभावना है।

-------
सुबह की ट्रेनों से यह होगा लाभ

उदयपुर से अहमदाबाद उपचार और व्यवसाय के साथ ही अध्ययन के लिए विद्यार्थी बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। इसके साथ ही गुजरात से उदयपुर आने वाले पर्यटक भी इन ट्रेनों में यात्रा करते हैं। ये पर्यटक पुन: लौटते भी है। ऐसे में दोनों ओर से पूरा यात्री भार ट्रेन में मिलता है। दोनों ओरसे अलसुबह की ट्रेन शुरू होने से इन लोगों को पूरा दिन मिल पाएगा।
--------

नहीं मिल रही चेन
उदयपुर से असारवा जाने वाली ट्रेन रात 11 बजे अहमदाबाद पहुंचाती है। अहमदाबाद से दक्षिण भारत और अन्य स्थानों की अधिकतर ट्रेन इससे पूर्व ही रवाना हो चुकी होती है। इससे ट्रेनों की आगे से आगे चेन नहीं बन पाती। असारवा के लिए शाम पांच बजे रवाना होने वाली ट्रेन का समय दोपहर में किया जाता है तो इससे यात्रियों को आगे से आगे ट्रेन की चेन मिलेगी।

--------

अपडेट रेलवे....
ऐसे रहा दो माह का यात्री भार

दिसंबर-2022

श्रेणी : उपलब्ध सीट : बुक सीट

थर्ड एसी : 2232 : 2007

चेयर कार : 4805 : 2553

स्लीपर : 7409 : 6819

साधारण : 12500 : 7500

जनवरी-2023

श्रेणी : उपलब्ध सीट : बुक सीट

थर्ड एसी : 2088 : 1702

चेयर कार : 4495: 1865

स्लीपर : 6931 : 5388

साधारण : 11300 : 6800

नोट : जनवरी के आंकड़े 29 तारीख तक और केवल उदयपुर से बुक होने वाले टिकट के है।

Published on:
31 Jan 2023 02:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर