17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर एयरपोर्ट पर अक्टूबर में बढ़ा एयर ट्रेफिक, इतने यात्रियों ने किया हवाई सफर

उदयपुर एयरपोर्ट से अक्टूबर में 1 लाख 24 हजार 146 यात्रियों ने हवाई सफर किया
less than 1 minute read
Google source verification
flight

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुछ उड़ानों का समय बदला जा रहा

हवाई यात्रियों के लिहाज से अक्टूबर माह अच्छा साबित हुआ। उदयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया है कि अक्टूबर में 1 लाख 24 हजार 146 यात्रियों ने हवाई सफर किया। वहीं, सितंबर माह में 1 लाख 21 हजार 714 यात्रियों ने सफर किया था। इसमें करीब 2 हजार 432 यात्रियों का इजाफा हुआ है।

लागू हुआ विंटर शेड्यूल

एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू हो चुका है। इसके तहत उदयपुर को 10 शहरों के लिए 22 उड़ानें मिली हैं। यह शेड्यूल 30 मार्च तक लागू रहेगा। वर्तमान में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद, बेंगलूरू, अहमदाबाद, राजकोट, सूरत के लिए 22 उड़ानें हैं। उदयपुर एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट की बात करें तो अक्टूबर में कुल 1042 एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ। वहीं, अब दिवाली पर पर्यटकों की रौनक है। ऐसे में नवंबर में हवाई यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति -

अक्टूबर - 124146

सितंबर - 121714

अगस्त - 113315

जुलाई - 106254

जून - 101866

मई - 107795

अप्रेल - 105640

मार्च - 140911

फरवरी - 158838

जनवरी - 152263

इस साल उड़ानों की स्थिति -

अक्टूबर - 1042

सितंबर - 1132

अगस्त - 904

जुलाई - 872

जून - 855

मई - 955

अप्रेल - 905

मार्च - 1179

फरवरी - 1296

जनवरी - 1367