2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Bride kidnap case : दुल्हन के बयानों से उलझे कई सवाल, भेजा नारी निकेतन

Udaipur Bride kidnap case - पुलिस अभी जांच में जुटी

less than 1 minute read
Google source verification
Udaipur Bride kidnap case

Udaipur Bride kidnap case : दुल्हन के बयानों से उलझे कई सवाल, भेजा नारी निकेतन

मो. इलियास/उदयपुर . दुल्हन के अपहरण व उसका पत्र वायरल होने के बाद इस घटनाक्रम में अचानक यू-टर्न से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। उदयपुर से अपहरण के बाद जयपुर तक के सफर में दुल्हन के पास कई मौके आए जब वह उसके अपहरण की बात किसी को बता सकती थी। बरामदगी के बाद उसने आरोपी द्वारा भावनात्मक ब्लेकमैल करने की बात कहकर सबको चौंका दिया। इधर, पुलिस ने उसे उपखंड न्यायालय, गिर्वा के समक्ष पेश किया, जहां से उसे एकबारगी नारी निकेतन भेज दिया गया। पुलिस दुल्हन के गुरुवार सुबह कोर्ट में बयान करवाएगी।

दुल्हन ने वायरल हुए पत्र के बारे में पुलिस को बताया कि पूर्व में प्रियांक के साथ जाने की योजना बनाने के दौरान यह पत्र उसने ही लिखा था लेकिन भाई की शादी होने से वह जा नहीं पाई। पत्र की प्रति प्रियांक व उसके दोस्तों के पास रह गई, जो अपहरण के दौरान आरोपियों ने वायरल कर दी। इससे पूर्व परिजनों को उसके प्रियांक के साथ जाने की सूचना मिली तो उन्होंने समझाइश की तो उसका मन बदल गया और क्षितिज से शादी को लेकर तैयार हो गई। दुल्हन का कहना था कि प्रियांक ने उसे शादी के बाद उल्टी के बहाने कार को रुकवाने के लिए मैसेज भिजवाया था लेकिन उसने ऐसे नहीं किया बल्कि धोक लगवाने के लिए ससुराल वालों ने ही कार रोकी थी, तभी प्रियांक व उसके साथी वहां आ गए और उसे ले गए।
--

Story Loader