10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक करोड़ 22 लाख गबन के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

भूपालपुरा थाना पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification
एक करोड़ 22 लाख गबन के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

एक करोड़ 22 लाख गबन के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर. भूपालपुरा थाना पुलिस ने निजी हॉस्पिटल में एक करोड़ 22 लाख गबन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि चन्द्रा कॉलोनी आरटीओ रोड निवासी मनीष पंवार पुत्र निर्भय सिंह पंवार, श्रीनाथ मार्ग किशनगढ़ हाउस घण्टाघर हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मीरानगर सुखेर निवासी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र ओम सिंह को गिरफ्तार किया। यहां के कार्मिकों की ओर से लम्बे समय से हिसाब में गड़बड़ी की जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम मेडीकल सृजन हॉस्पीटल के प्रोपराइटर रौनक शर्मा ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि श्रीराम मेडीकल स्टोर पर कार्य करने वाले मनीष पंवार, सुधा राजपूत व हॉस्पीटल के रिसेप्शन पर कार्य करने वाले पुष्पेन्द्रसिंह सौलंकी, माया पटेल व रीना पटवा ने वर्ष 2016 से 2021 तक ग्राहकों से राशि प्राप्तकर बिलों में परिवर्तन कर कम राशि के बिल बनाकर मालिक को कम राशि का भुगतान किया। लगभग डेढ़ करोड़ का गबन किया। जांच में 1 करोड़ 22 लाख 97 हजार 890 रुपए का गबन किया जाना पाया गया।