
डम्पर की टक्कर से युवक की मौत
उदयपुर. अम्बामाता थाना क्षेत्र में निगम के डम्पर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भूपालपूरा निवासी अनिरूद्धपाल सिंह (29) पुत्र भीष्मपाल सिंह की मौत हो गई। वह किसी काम से बड़ी की ओर गया था। लौटते समय सामने से आ रहे नगर निगम के डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने इसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों मौके पर पहुंचे तब तक लोग उसे एमबी चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।
निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स से गिरे मजदूर की मौत
सुखेर थाना क्षेत्र में निर्माणधीन कॉम्पलेक्स से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बबेड़ी भिण्ड मध्यप्रदेश निवासी प्रदीप (22) पुत्र जगतसिंह बघेल की मौत हो गई। शोभागपुरा 100 फीट रोड पर एक निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स में काम करता था। वह कॉम्पलेक्स की छत पर सो रहा था। रात 12 बजे लघुशंका के लिए उठा तो छत से नीचे गिर पड़ा और सिर में चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एमबी चिकित्सालय ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा।
Published on:
17 Sept 2021 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
