18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

udaipur jago janmat : जातिवाद से ऊपर उठकर सोचने वाला प्रतिनिधि चाहिए

- जागो जनमत कार्यक्रम में लोगों ने रखे विचार
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur jago janmat : जातिवाद से ऊपर उठकर सोचने वाला प्रतिनिधि चाहिए

udaipur jago janmat : जातिवाद से ऊपर उठकर सोचने वाला प्रतिनिधि चाहिए

उदयपुर. जातिवाद से ऊपर उठकर शहर, राज्य और देशहित में सोचने वाला प्रतिनिधि उदयपुर को मिलना चाहिए। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण हटाकर ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए सख्ती दिखानी होगी। ये विचार राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत शहर के लोगों ने कही।
हमें ऐसा प्रतिनिधित्व चाहिए जो जातिवाद से ऊपर उठकर शहर, राज्य और देश का हित देखे। लोगों को जातिवाद में उलझाकर विकास और अन्य मुद्दाें को भूला दिया जाता है। इससे देश का नुकसान हो रहा है।

- संदीप पनारिया
शहर के हर चौराहे और मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण बढ़ गए हैं। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। कई बार चौराहों पर पुलिसकर्मी खड़े होते हैं और जाम लगता रहता है। इस समस्या से निजात दिलाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

- विजय आर्य
शहर के लोग ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करते। भारी भीड़ में भी अंधाधुंध वाहन चलाए जाते हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती है। लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के लिए प्रशासन को थोड़ी सख्ती दिखानी होगी।
- मुकेश शर्मा

प्रताप नगर से बलीचा तक का हाइवे काफी खराब हो रहा है। बड़े-बड़े गड्ढों और भारी वाहनों चलने से सड़क पर बनी नालियों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस हाइवे के दूसरी ओर आबादी बसने से उन लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-सुनील वर्मा