1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिका के जन्म पर किया जाएगा परिवार का सम्मान एवं पौधरोपण

बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 2 Aug 2023, 1:35 AM IST

बालिका के जन्म पर किया जाएगा परिवार का सम्मान एवं पौधरोपण

बालिका के जन्म पर किया जाएगा परिवार का सम्मान एवं पौधरोपण

सलूम्बर. (उदयपुर). केन्द्र सरकार की समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत चिबोड़ा में बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें राजस्थान बाल आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. शैलेन्द्र पंड्या बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

पूर्व सरपंच एवं सदस्य बाल संरक्षण समिति नारा मीणा ने बताया कि बैठक में सभी ने पंचायत क्षेत्र में बालिका के जन्म पर उस परिवार को पंचायत की ओर सम्मानित करने एवं 11 पौधे लगाने का निर्णय लिया। अध्यक्षता कर रही सरपंच धापू बाई ने महिलाओं से बालिका शिक्षा में सहयोग की अपील की। यूनिसेफ़ राजस्थान की प्रतिनिधि पारुल यादव ने गतिविधि के माध्यम से पंचायत का नजरी नक़्शा तैयार किया। गायत्री सेवा संस्थान से ब्लॉक प्रभारी खेमराज प्रजापत ने नियमित बैठक को लेकर सुझाव दिया। बैठक में वार्डपंच एवं ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता नहीं होने से उसे बच्चे नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी पर बच्चों की उपस्थिति कम रहती है। इस दौरान उपसरपंच मान सिंह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी भीमराज मीणा, आशिता जैन, रमेश चौबीसा, एसएमसी अध्यक्ष राम लाल मीणा, उदयलाल मीणा, भेरुलाल मीणा, शिवराम मीणा आदि मौजूद रहे।

............................

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत लगेंगे शिविर
धरियावद. इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के प्रथम चरण में महिला लाभार्थियों को स्मार्टफोन मय डाटा सिम वितरण को लेकर 10 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कबूतर खाना में शिविर लगेगा। इससे पूर्व 7 से 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लाइव मॉकडिल शिविर होगा। आयोजन के सफल संचालन के लिए 6 जोन बनाए गए है।