
शादी के दूसरे दिन ही बीमारी का बहाना बना अस्पताल से भागी लुटेरी दुल्हन
उदयपुर. भींडर.कानोड़ - न्यायालय में शादी की। एक लाख नकद लिए और दूसरे दिन ही बीमार होने का बहाना बनाकर लुटेरी दुल्हन चिकित्सालय से रफूचक्कर हो गई । घटनाक्रम कानोड़ के निकट निमड़ी गांव का है। जहां रहने वाले धनराज सालवी (40) की शादी चतुर्भुज पुत्र हजारीलाल सालवी निवासी डोरिया थाना निंबाहेड़ा के माध्यम से 30 जनवरी, 2024 को कानोड़ न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से औरंगाबाद निवासी पूजा से करवाई गई। पूजा के साथ आई प्रियंका पत्नी ललित पाटिल निवासी औरंगाबाद एन 4 ने पूजा को अपनी बहन बताया। न्यायालय में शादी के दौरान गवाह के रूप में जयपाल पुत्र फौजी राम बंजारा निवासी मंदसौर (एमपी) , जयपाल भी मौजूद था । प्रार्थी धनराज सालवी ने कानोड़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी पूजा, जिसका विवाह एक दिन पूर्व ही उसके साथ हुआ उसने तबीयत खराब होने का बहाना किया, इस पर वह उसे राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय कानोड़ लेकर गया, जहां डॉक्टर को दिखाया और ड्रिप चढ़वाई। इसके बाद वह डॉक्टर से दवा लिखवाने के लिए गया। जब लौटा तो पूजा वार्ड के बेड से ही गायब थी । चिकित्सालय के आस-पास तलाश की तो चिकित्सालय के पीछे पूजा के कपड़े पड़े मिले। धनराज ने बताया कि संभवत: पूजा का पहले से भागने का प्लान था। इसलिए वह घर से सलवार के ऊपर लहंगा पहनकर चिकित्सालय आई थी और चिकित्सालय में लहंगा वह साड़ी डालकर सलवार सूट में भाग गई। प्रार्थी धनराज सालवी ने लुटेरी दुल्हन व शादी करवाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट थाने में देकर शादी के तौर पर लिए गए एक लाख दिलवाने की मांग की है । उसने बताया कि दुल्हन के साथ आए लोगों को एक लाख तीस हजार का चेक भी दिया था । प्रार्थी ने बताया कि पत्नी पूजा के भागने के बाद उसने उसकी तलाश के साथ ही गवाह के रूप में पहुंचे अन्य लोगों को भी दूरभाष पर बताया, इसके बाद से अभी तक सभी के मोबाइल बंद है ।इनका कहना है
प्रार्थी की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जल्द ही टीम भेजी जाएगी।मनीष खोईवाल
थानाधिकारी, पुलिस थाना कानोड़
Published on:
05 Feb 2024 12:57 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
