सदस्यों की सर्वसम्मति के बाद महापौर चन्द्रसिंह कोठारी व समिति अध्यक्ष ओम चित्तौड़ा ने इस बॉयलोज पर फिर से विचार करने का निर्णय किया। बैठक में सदस्य जगदीश सुहालका, विजय प्रजापत, पंकज भण्डारी, राशिद खान, गणपत लाल सोनी, केशर सिंह सिसोदिया, सुशील जैन, महेन्द्रपाल सिंह लिखारी व स्वास्थ्य अधिकारी नरेन्द्र श्रीमाली उपस्थित थे।