
चैत्र नवरात्र : पूरे नौ दिन की होगी मां की आराधना
उदयपुर. चैत्र नवरात्रि बुधवार से शुरू होगी। इस बार मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आएंगी। तिथि क्षय नहीं होने के कारण इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेगी। हालांकि नवसंवत्सर के राजा को लेकर पंडितों के अलग अलग मत सामने आ रहे हैं।
पं.जगदीश दिवाकर ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 22 मार्च को होगा और समापन 30 को होगा। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष उदय व्यापिनी प्रतिपदा में व्दिस्वभावलग्न युक्त प्रात: काल में होता है। इसी दिन हिंदू नव वर्ष प्रारंभ होता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पृथ्वी की रचना की थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के राजा बुद्ध और मंत्री शुक्र ग्रह है। प्रतिप्रदा तिथि 21 मार्च रात्रि 10.55 से 22 मार्च को शाम 8.21 तक है।
नौका पर आना और डोली पर जाना शुभ : इस साल मां दुर्गा का आगमन नौका पर होगा। शास्त्रों में मां के इस रूप को भक्तों की समस्त इच्छाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है। खास बात ये है कि चैत्र नवरात्र के पहले दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है। इस बार माता का आगमन नौका और प्रस्थान डोली पर होगा जो बहुत शुभकारी माना जाता है।
घट स्थापना के मुहूर्त
लाभ में सुबह 6.41 से 8.11 बजे तक, अमृत में 8.11 से 9.42 तक, द्विस्वभाव लग्न सुबह 6.40 से 7.48 तक, इसके बाद सुबह 11.12 से 12 बजे तक, दोपहर 12 से 1.30 तक राहुकाल रहेगा।
बंसत संपात दिवस व चैत्र प्रतिपदा एक दिन
इस बार बंसत संपात दिवस व चैत्र मास का प्रारंभ एक ही दिन है। बसंत संपात की शुरुआत 21 मार्च को मध्यरात्रि दो बजे बाद होगी। बसंत संपात में दिन और रात एक समान होते हैं।
राजा मंगल और मंत्री शुक्र
ज्योतिषी डॉ.अलखनंदा शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतिपदा तिथि मंगलवार को लग रही है। ऐसे में राजा मंगल है। मंत्री शुक्र है, सस्येश रवि, धान्येश शनि, मेघेश गुरु एवं रसेश मंगल, नीरसेश रवि, फलेश गुरु, धनेश रवि, दुर्गेश गुरु वर्षाधिकारी होंगे। यह श्री पिंगल नाम संवत्सर है। पिंगल संवत्सर में भय, अकाल, राजाओं में द्वेश, बीमारी, उजाड़ होने की संभावनाएं रहती है। राजा मंगल आगजनी, लूटपाट, यातायात असुविधा, वाद विवाद, आंधी चक्रवात कृषक आंदोलन करवाता है। मंत्री शुक्र होने स्त्री वर्ग को प्रधानता, पशुधन विकास, सौंदर्य, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होती है।
Published on:
21 Mar 2023 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
