उदयपुर

दो दिनों में 25 हजार महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

- राखी के दौरान तीन दिन में रोडवेज ने अर्जित किया 70 लाख से अधिक का राजस्व

less than 1 minute read
Sep 02, 2023
दो दिनों में 25 हजार महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

उदयपुर. राखी के दौरान गत तीन दिन से उदयपुर आगार में विशेष यात्री भार चल रहा है। ऐसे में उदयपुर को करीब 70 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं दो दिन में करीब 25 हजार महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।
उदयपुर आगार के मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन से पूर्व ही बसों में यात्री भार बढ़ने लगा था। उदयपुर आगार का औसत राजस्व 14 लाख के आसपास रहता है। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व मंगलवार को यह 19.20 लाख रहा। वहीं बुधवार को मुफ्त यात्रा के पहले दिन 24.76 लाख और दूसरे दिन गुरुवार को 27.50 लाख राजस्व प्राप्त हुआ। गुरुवार को दो दिन पूर्व गई बसें लौटी इससे इस दिन राजस्व अधिक रहा। तीन दिन में उदयपुर आगार ने 71.46 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया। वहीं मुफ्त यात्रा के दो दिन में उदयपुर डिपो ने 52 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त किया। इन दो दिनों में करीब 25 हजार महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की।

Published on:
02 Sept 2023 10:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर