15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur News: थाइलैंड से उदयपुर घूमने आई युवती को मारी गोली, लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

थाईलैंड से घूमने आई एक युवती को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि थानचैंग नाम की युवती के पीठ में गोली लगी है।
less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान के उदयपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां थाईलैंड से घूमने आई एक युवती को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि थानचैंग नाम की युवती के पीठ में गोली लगी है। लोगों ने उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। हालांकि गोली किसने मारी और किसने अस्पताल में भर्ती करवाया यह भी नहीं बता पा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक थाईलैंड निवासी थानचैंग नामक युवती पर्यटक वीजा पर भारत आई है। इसके साथ एक और साथी भी है। दोनों गत कुछ दिनों से माली कॉलोनी स्थित होटल वीर में ठहरी हुई थी। पुलिस साथी महिला से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पूरी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : पड़ोसन को लूटने के लिए अपने परिवार तक को गुलामुद्दीन ने कर दिया था बेहोश, पिता ने खोला ऐसा बड़ा राज