7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur News: युवक ने फतहसागर झील पर चाचा और बहनों के सामने तोड़ा दम

एक युवक अपने चाचा और बहनों के साथ स्वीमिंग करने आया था। इस दौरान हाथ से ट्यूब छूट जाने से डूब गया।

2 min read
Google source verification
manthan

अपने परिजनों के साथ मंथन

उदयपुर शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा फतहसागर झील पर हुआ। यहां एक युवक अपने चाचा और बहनों के साथ स्वीमिंग करने आया था। इस दौरान हाथ से ट्यूब छूट जाने से डूब गया। उसका शव सिविल डिफेंस की टीम ने निकाला ही था कि भूपालपुरा थाना क्षेत्र के गंगूकुंड में एक अन्य व्यक्ति डूब गया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा।

पुलिस के अनुसार मादड़ी लिंक रोड निवासी युवक मंथन (23) पुत्र देवेंद्र सिंह अधिकारी था। सुबह करीब 6 बजे चाचा और उनकी बेटियों के साथ फतहसागर झील पर गया था। उसे तैरना नहीं आता था। वह ट्यूब लेकर झील में उतरा था। इस दौरान हाथ से ट्यूब छूट गया और गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक ऊपर नहीं आने पर परिवार के सदस्य शोर मचाने लगे। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।

सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। गोताखोरों की टीम में नरेश चौधरी, विपुल चौधरी, रवि शर्मा, नामित चौहान, दिव्यांशु वैष्णव, कृष्णदत्त पंवार, कैलाश गमेती, पुरुषोत्तम कुमावत, प्रवीण सिंह राठौड़ बचावकर्मी सुरेश सालवी, मुकेश सेन, वाहन चालक दिनेश खटीक आदि थे। फतहपुरा पुलिस चौकी से हरिकिशन बिश्नोई, नरेंद्र सिंह झाला मौके पर पहुंचे। करीब पौने आठ बजे युवक का शव निकाला गया।

पानी के ऊपर ज्यादा घास होने से शव निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि युवक के चाचा अपने बच्चों को लेकर झील पर घूमने जाते रहते हैं। शुक्रवार को मंथन भी उनके साथ चला गया। उसके पिता अकाउंट्स का काम करते हैं। दो भाइयों में से मंथन बड़ा है और कॉलेज छात्र था।

फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था

मंथन फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी रहा। वह कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका था। रविवार को ही वह अपने दोस्तों के साथ मैत्री मैच खेलने जाने वाला था। उसने अपने दोस्तों को इस संबंध में मैसेज कर जानकारी भी दी थी कि देबारी में मैच खेलेंगे।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग