5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना के लॉकडाउन में सबसे ज्यादा शादियां हुई

पहचान पोर्टल के अनुसार उदयपुर में वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा शादियां

less than 1 minute read
Google source verification
Lockdown marriage permission revoked

Lockdown marriage

मुकेश हिंगड़
उदयपुर. वर्ष 2020 में कोरोना की लहर और लम्बे लॉकडाउन होने के बावजूद भी सबसे ज्यादा शादियां हुई है। यह बात सरकारी पोर्टल पहचान पर उपलब्ध आंकड़े बता रहे है। असल में उस समय शादियों को लेकर भी बड़ी बंदिशें थी लेकिन घर पर ही यहां सीमित संख्या में शादियों की अनुमति थी। उस समय कई शादियां निरस्त भी कर दी गई थी और कई आगे बढ़ा दी थी। शादियों के पंजीयन के पिछले वर्षों के आंकड़े बता रहे है कि 2020 में ही सबसे ज्यादा शादियां हुई है।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक पुनीत शर्मा बताते है कि कोरोनाकाल में भी शादियों की संख्या में कमी नहीं आई, सिविल रजिस्ट्रेशन पोर्टल ‘पहचान’ पर उपलब्ध आंकड़ों की पिछले सालों से तुलना की तो 2020 में ही ज्यादा शादियां थी।

एक नजर में पिछले पांच साल में शादियां
वर्ष.... शादियों का पंजीकरण
2020... 8939
्र2019... 8587
2018... 7226
2017... 4907
2016... 2468
(आंकड़े उदयपुर जिले के)

तीन माह में लगभग ढाई लाख प्रमाण पत्र होंगे कंप्यूटराइज्ड
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के डिजिटलाइजेशन की कवायद जिले में शुरू कर दी है। इसके तहत जिले में वर्ष 2011 से 2013 तक की अवधि में जारी हुए सभी जन्म, मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्रों को डिजिटलाइज्ड करने के लिए कार्य सौंपा गया है। तीन माह में लगभग ढाई लाख प्रमाण पत्रों को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग उदयपुर ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के जन्म-मृत्यु पंजीकरण से संबंधित पुराने रिकॉर्ड को राजस्थान सरकार के सिविल रजिस्ट्रेशन पोर्टल पहचान पर डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।