कोंडे नेस्ट ट्रेवलर मैग्जीन का रीडर्स ट्रेवलर्स अवार्ड घोषित, लेकसिटी के 3 होटल्स इस सूची में
लेकसिटी की खूबसूरती तो दुनिया भर में मशहूर है ही और यहां के होटल भी दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करते हैं। अमरीकी ट्रेवल मैग्जीन कोंडे नेस्ट ट्रेवलर ने अपने रीडर्स ट्रेवलर्स अवार्ड की घोषणा की है, इसमें भारत के 20 बेहतरीन होटल्स की सूची में उदयपुर के 3 होटल में शामिल हैं। इसमें 2 होटल टॉप थ्री में है। इन होटल्स में होटल लीला दूसरे स्थान पर और ताज लेक पैलेस तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, होटल द ओबेरॉय उदयविलास ने 12वां स्थान हासिल किया है।
परिणीति और राघव की शादी से होटल लीला और लेक पैलेस रहे चर्चा में
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को लेकसिटी में शादी के बंधन में बंधे थे, होटल लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस में शादी की सभी रस्में हुई थी। इससे पहले भी उदयपुर के इन होटल्स में कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
ये हैं देश के 20 बेस्ट होटल्स -
होटल - स्कोर
1. उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर - 98.97
2. द लीला पैलेस, उदयपुर - 97.01
3. ताज लेक पैलेस, उदयपुर - 96.38
4. द इंपीरियल, नई दिल्ली - 96.15
5. द ओबेरॉय राजविलास, जयपुर - 96
6. द लीला पैलेस, नई दिल्ली - 96
7. द ओबेरॉय, नई दिल्ली - 95.69
8.आइटीसी मौर्या, नई दिल्ली - 95.62
9. ताज नडेसर पैलेस, वाराणसी - 94.99
10. मिहिरगढ़, खांडी - 94.71
11. द ओबेरॉय अमरविलास, आगरा - 94.61
12. द ओबेराॅय उदयविलास, उदयपुर - 94.43
13. फेयरमोंट, जयपुर - 94.4
14. द ओबेरॉय, बेंगलूरू - 94.39
15.द लीला पैलेस, बेंगलूरू - 94.26
16. द ताज महल पैलेस, मुंबई - 94.23
17. . द लीला पैलेस, जयपुर - 93.96
18. द ओबेरॉय ग्रांड, कोलकाता - 93.39
19. सूर्यगढ़, जैसलमेर - 93.21
20. द लोधी, नई दिल्ली - 93.1