24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर SP ने पूरे थाने को किया लाइन हाजिर, SI सहित पूरी टीम पर बड़ा एक्शन; जानें वजह

Udaipur News: इस आदेश से स्पेशल टीम ही नहीं पूरा पुलिस महकमा चौंक पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 24 Nov 2024, 9:21 AM IST

file photo

उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक ने आदेश जारी कर शनिवार को पुलिस की स्पेशल टीम को पूरी तरह से कार्यमुक्त करते हुए लाइन हाजिर कर दिया। एसपी के एकाएक इस आदेश से स्पेशल टीम ही नहीं पूरा पुलिस महकमा चौंक पड़ा। इस टीम को हटाने के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन एसपी ने नई टीम को मौका देने के लिए यह आदेश जारी करना बताया है। गौरतलब है कि हटाई गई स्पेशल टीम में सीआई से लेकर कांस्टेबल तक के पुलिसकर्मी शामिल है। इनमें कई पुलिसकर्मी लंबे समय से यहां जमे हुए थे। एसपी ने इनके खिलाफ किसी तरह की शिकायत के बारे में साफ इनकार किया है, लेकिन शहरवासियों और अपराधियों के बीच कई तरह की चर्चाएं है।

एसपी के आदेश के बाद शनिवार को जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज करवाई। पूरी टीम को अचानक लाइन हाजिर करने से कई तरह की बातें सामने आने लगी है। इसमें शिकायत पर टीम को हटाने की बात प्रमुख रही। हालांकि 10 से अधिक पुलिस कर्मियों की इस टीम में अधिकतर कर्मचारी ऐसे थे, जो पांच साल से अधिक समय तक टीम में ही काम कर रहे थे। इसे लेकर पूर्व में हुई बैठकों में एसपी ने टीम को बदलने को कहा था।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में वन विभाग का बड़ा एक्शन, जंगली सुअर का मांस पकाते 4 गिरफ्तार; खाल सहित कच्चा मांस जब्त

इनका कहना है

जिला स्पेशल टीम को पुनर्गठित करने के लिए लाइन हाजिर किया गया है। इससे नए कर्मचारियों को काम करने का मौका मिलेगा और इस टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को नए स्थान पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। इससे कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
-योगेश गोयल, पुलिस अधीक्षक, उदयपुर

यह भी पढ़ें: इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को मिलेंगे 12000 रुपए, जानिए क्या है योग्यता और आवेदन करने की प्रक्रिया