30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल टूर्नामेंट 18 से, प्रतापनगर स्थित स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में इतने विश्वविद्यालय लेंगे भाग

उदयपुर .वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 18 से 22 नवंबर तक होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Bhagwati Teli

•

Updated: 24 Oct 2017, 10:01 AM IST

Udaipur: West Zone Inter University Handball Tournament 2017

उदयपुर . जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के स्पोट्र्स बोर्ड की मेजबानी में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 18 से 22 नवंबर तक होगा। प्रतापनगर कैंपस स्थित स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में 40 विश्वविद्यालयों की 600 महिला खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

उदयपुर के खेल प्रेमियों को नवंबर और दिसंबर में दो इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट देखने का अवसर मिलेगा। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने वेस्ट जोन बॉस्केटबॉल की मेजबानी सु.वि.वि. को सौंपी है तो अब हैंडबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी राज.विद्यापीठ को सौंपी है। वेस्ट जोन की विजेता टीमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

प्रतियोगिता के लिए बनाए 4 कोर्ट
एआईयू ने इससे पूर्व राजस्थान विद्यापीठ वि.वि. को 2013 में ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री की, 2014-15 में वेस्ट जोन खो-खो की मेजबानी सौंपी थी। यह तीसरा अवसर है जब विद्यापीठ वेस्ट जोन की मेजबानी में प्राप्त करने में सफल रहा।

READ MORE: उदयपुर घंटाघर पर बिल्डिंग में 11 दुकानें इस वजह से की सीज, नोटिस किया चस्पा, माहौल खराब नहीं हो इसलिए निगम ने तडक़े की कार्रवाई

स्पोट्र्स बोर्ड के सचिव डॉ. भवानीपाल सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 कमेटियों का गठन किया गया है। डॉ. दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन के लिए 4 हैंडबॉल कोर्ट तैयार किए गए। सभी टीमें अपने-अपने वि.वि. ध्वज के साथ मार्च पास्ट करेंगी। कुलपति और स्पोट्र्स बोर्ड के चेयरमेन मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। वेस्ट जोन की विजेता टीमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

READ MORE: certificate of origin: उदयपुर में अब QR कोड सहित जारी होंगे सर्टिफिकेट ऑफ ऑरिजन, UCCI नई सुविधा उपलब्ध कराने वाला देश पहला चेम्बर बना

वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल टूर्नामेंट से खिलाडिय़ों को काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। खिलाडिय़ों के आवास एवं अन्य सुविधाओं के बेहतरीन प्रबंध किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सभी खिलाड़ी उदयपुर से अच्छे अनुभव लेकर जाएं।
प्रो. एसएस. सारंगदेवोत, कुलपति राजस्थान विद्यापीठ विवि