1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अम्बेरी आवास योजना को कनेक्ट करेगी 100 फीट रोड, सितंबर में लॉटरी निकाल करेंगे आवंटन

amberi awas yojna : यूआइटी बारिश के पानी की निकासी के लिए नाला भी बना रहा, पेयजल योजना का तखमीना भी बनेगा  

less than 1 minute read
Google source verification
amberi awas yojna

amberi awas yojna

amberi awas yojna : UIT की अम्बेरी आवासीय योजना का सितंबर महीने में लॉटरी निकालने के साथ ही भूखंडों का आवंटन कर दिया जाएगा। यूआइटी ने योजना को मुख्य सडक़ से कनेक्ट करने के लिए मास्टर प्लान में प्रस्तावित 100 फीट रोड और योजना के अंदर तक की सडक़ के लिए भी काम तेजी से चल रहा है।

जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 के समीप राजस्व ग्राम अम्बेरी में यूआइटी के अनुमोदित नवीन योजना में सडक़ों का निर्माण कार्य चल रहा है। योजना के समीप ही यूआइटी ने निजी विकासकर्ताओं की न्यास द्वारा अनुमोदित प्लान भी स्वीकृत किए गए है। सबसे खास बात यह है कि योजना पुरोहितों का तालाब व जैव विविधता पार्क के समीप है।

अम्बेरी आवासीय योजना की खास बातें

- 10.1900 हैक्टेयर क्षेत्रफल में आवासीय योजना है

- 170 आवासीय भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा- 5257 आवेदन योजना में ऑनलाइन आए

- 352.92 लाख रुपए योजना में सडक़ निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत- 140 लाख रुपए अब तक सडक़ कार्य में खर्च कर दिए

- 100 फीट सडक़ के निर्माण कार्य के लिए 411.69 लाख स्वीकृत किए- 75 लाख रुपए वर्षा जल निकासी के लिए मुख्य नाला भी प्रस्तावित

- 60.83 लाख रुपए योजना में आन्तरिक विद्युत व्यवस्था के लिए- 74.83 लाख रुपए बाह्य विद्युतिकरण के कार्य

- 27.70 लाख रुपए बिजली निगम को सुपरविजन व ट्रांसफॉर्मर के लिए देंगे

इनका कहना है....

इस योजना को लेकर यूआइटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सितंबर में लॉटरी निकालते ही भूखंडों का आवंटन कर दिया जाएगा। योजना में पेयजल व्यवस्था के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को तखमीना बनाए के लिए लिख दिया।

- बालमुकुंद असावा, सचिव यूआइटी

Story Loader