
varisth nagrik tirth yatra yojana
सितम्बर-अक्टूबर महीने से शुरू होने वाली varisth nagrik tirth yatra yojana वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य व्यक्ति और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन यात्रा के दौरान अपने साथ एक सहायक ले जा सकेंगे।
देवस्थान के स्थानीय अधिकारियों ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। सबसे पहले आवेदन प्रक्रिया को लेकर काम किया जा रहा है। जयपुर में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने तीर्थ यात्रा योजना सलाहकार समिति की बैठक भी कई सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए 2011 की जनसंख्या के आधार पर जिलों के लिए अनुपातिक कोटा निर्धारित किया गया है। देवस्थान मंत्री ने कहा कि पति और पत्नी में से किसी एक के आवेदन करने पर दोनों को पात्र माना जाए। साथ ही दिव्यांग बुजुर्गों को भी सहायक के साथ यात्रा को अनुमति मिले। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य रणधीर सिंह, वीरेन्द्र पूनिया, उदयपुर से देवस्थान आयुक्त करण सिंह उपस्थित थे।
यात्रा की खास बातें
जगदीश मंदिर के रखरखाव करते हुए विरासत को संभाला जाए
उदयपुर होटल एसोसिएशन ने पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर शहर के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता बताई। अध्यक्ष धीरज दोशी, सचिव जतिन श्रीमाली व सह सचिव यशवर्धन सिंह राणावत ने भेजे पत्र में कहा कि जगदीश मंदिर के मरम्मत और रखरखाव की जरूरत है, वहां नियमित रूप से स्थानीय लोगों और पर्यटकों का तांता लगा रहता है ऐसे में इस धार्मिक स्थल जो ऐतिहासिक विरासत भी है को संभालने की जरूरत है।
Published on:
27 May 2022 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
