गौरतलब है कि उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव परिसर में शनिवार को आयोजित लाइव रेसलिंग इवेंट एनकाउंटर 18 में बाउंसरों ने ड्यूटी पर तैनात अतिरिक्त जिला कलक्टर (एडीएम) छोगाराम देवासी के साथ ही धक्का-मुक्की कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाउंसर ने एडीएम का गिरेबां पकड़ लिया। एडीएम को पहचानने वाले लोग यह देखकर दौडकऱ गए और उन्हें छुड़वाया। लोगों के एकत्रित होने के बाद बाउंसर मौका देखकर भाग निकला, उसे पकडऩे एडीएम भी दौड़े, लेकिन वह हाथ नहीं आया। एडीएम का आरोप है कि इस दरम्यिान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।
उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी लेकिन कार्रवाई करेंगे...करेंगे कहकर टरका दिया। पुलिस का कहना है कि धक्का-मुक्की नहीं हुई, महज बोलचाल हुई थी।