पीएचसी क्षेत्र में 262 चिह्नित
पीएचसी चांसदा के रिकॉर्ड के अनुसार उनके क्षेत्र में 262 नौनिहाल चिन्हित हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ.विनोद कुमार खांट की मानें तो उनके क्षेत्र में खसरे व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए 64 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। गंभीर बच्चों को रैफर किया जा रहा है, लेकिन परिजन उन्हें चिकित्सालय नहीं ले जा रहे हैं।