13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानोड़ को मिला तहसील का दर्जा, जनता के संघर्ष की जीत, दौड़ी खुशी की लहर

जिले के कानोड़ कस्बे को तहसील बनाने की गुरूवार को वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भींडर ने घोषणा की।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Madhulika Singh

Apr 27, 2017

जिले के कानोड़ कस्बे को तहसील बनाने की गुरूवार को वल्लभनगर विधायक रणधीर सिंह भींडर ने घोषणा की। संघर्ष समिति और कानून की जनता के बीच भींडर ने कहा कि बुधवार को जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से प्रतिनिधिमंडल मिला और मुख्यमंत्री ने सकारात्मक सोच के साथ कानोड़ को तहसील बनाने के लिए हां भर दी। विधायक भींडर ने मुख्यमंत्री के नाम से कानोड़ को तहसील बनाने की घोषणा सबके सामने की।

READ MORE: कानोड़ को तहसील का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलनकारी डटे बीच सड़क पर, दो घंटे लगा रहा जाम

भींडर ने यह भी कहा कि कानोड़ और भींडर तहसील में कौन-कौन से गांव आएंगे, इसको तय करने के लिए सरकार ने यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा और उनको स्वयं को मेंबर बनाते हुए एक कमेटी गठित की है जो इस काम को अंजाम देगी। विधायक की घोषणा के बाद कानोड़ में खुशी की लहर दौड़ गई और मिठाइयां बांटी और विधायक और मुख्यमंत्री का आभार जनता ने जताया। लेकिन यह की विधानसभा में मुख्यमंत्री ने भींडर को तहसील बनाने की घोषणा की तब से कानोड़ को तहसील बनाने की मांग पर आग लगी हुई थी।

READ MORE: Video: कानोड@उदयपुर- 23वें दिन महिलाएं भूख हड़ताल पर, गृहमंत्री कटारिया ने जल्द सीएम से मिलाने का आश्वासन दिया

जनता और संघर्ष समिति ने कानून से लेकर उदयपुर तक आंदोलन को अंजाम दिया था। इस अभियान में पत्रिका का भी जनता ने आभार जताया कि हर मुददे को प्रमुखता से सरकार तक पहुंचाया और कानोड़ की जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर काम किया। राजनीतिक सियासत में कानोड़ को तहसील बनाने के बाद रणधीर सिंह भींडर का कद वल्लभनगर क्षेत्र नहीं बल्कि उदयपुर संभाग में बढ़ गया है