13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी पर FIR को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का BJP पर तीखा हमला, कहा- ‘एजेंसियां अब भाजपा का चुनावी टूलकिट बन चुकी हैं’

Priyanka Chaturvedi Statement: ममता बनर्जी पर दर्ज एफआईआर (FIR) को लेकर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां अब बीजेपी की जेब में हैं और वे चुनाव के लिए उनका 'टूलकिट' बन चुकी हैं।

2 min read
Google source verification
priyanka chaturvedi

ममता बनर्जी पर FIR को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का BJP पर तीखा हमला, फोटो सोर्स-IANS

Priyanka Chaturvedi attack on BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, उन्होंने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने तमाम केंद्रीय एजेंसियों को अपनी जेब में रख लिया है और चुनाव जीतने के लिए ये एजेंसियां अब पूरी तरह से उनका एक 'टूलकिट' बन चुकी हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे कहा कि आज देश में केवल उन्हीं लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है जो पूरी ताकत के साथ भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में अब देश की जनता को खुद ही यह देखना और समझना होगा कि जिन संवैधानिक एजेंसियों को देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए था, वे किस तरह एक राजनीतिक दल (BJP) के इशारों पर काम कर रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ 7 जून को दोपहर 3:45 बजे एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला उनके एक राजनीतिक भाषण में कथित सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया है। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196(1), 351(2) और 352 के तहत दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बीच तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक मोर्चे पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जहां पार्टी के कई नेता हाल के दिनों में उससे दूरी बनाते नजर आए हैं।

भाषण को लेकर दर्ज हुई शिकायत

शिकायतकर्ता तुषार कांति दास के अनुसार, 9 मार्च को कोलकाता के एस्प्लेनेड (धर्मतला) स्थित मेट्रो चैनल के पास आयोजित धरना मंच से दिए गए ममता बनर्जी के भाषण में कथित तौर पर भ्रामक और आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन बयानों का उद्देश्य शांति भंग करना, सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करना और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ना था। मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अधिकारी के मुताबिक, भाषण की सामग्री, उसके संदर्भ और उससे जुड़े सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग