
उदयपुर. इन दिनों पूरा प्रदेश गर्मी से बेहाल है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ दिनों के लिए तापमान में गिरावट हुई थी। वहीं, अब विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। तपिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं रात में भी अब गर्मी सता रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उदयपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इसमें 1.9 डिग्री की बढ़त हुई। वहीं रात का पारा 24.6 डिग्री पर पहुंच गया है। इसमें 2 डिग्री की बढ़त हुई।
सोमवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे और दिनभर गर्म हवाओं की वजह से लोग गर्मी को लेकर परेशान रहे। घरों से बाहर निकले लोगों ने सूरज की तपिश से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों से लेकर छांव का सहारा लिया। शाम पांच बजे तक भी चिलचिलाती धूप की चुभन महसूस की गई। वहीं, रात होने पर भी गर्म हवाओं का असर बना रहा।
इनका कहना
पिछले तीन दिनों से पूरे उतर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ का अब असर खत्म हो गया। जिससे तापमान बढऩा शुरू हो गया है। तापमान बढऩे से गुजरात सहित राजस्थान में लू का असर होगा। दक्षिणी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात मोचा अब बहुत ही कमजोर है। परन्तु मोचा चक्रवात की दिशा उत्तर एवं उत्तर पश्चिम में रहती है तो 12 मई से पहले मेवाड़ सहित दक्षिणी एवं दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान पर इस का प्रभाव पड़ेगा।- प्रो. नरपतसिंह राठौड़, मौसमविद
Published on:
09 May 2023 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
