21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओएचई लाइन की चपेट में आकर झुलसा युवक, उदयपुर सिटी से हरिद्वार जा रही थी ट्रेन

उदयपुर सिटी से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में विवार को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब छह बजे चढ़ा एक अज्ञात युवक...

less than 1 minute read
Google source verification
ohe_line.jpg

उदयपुर सिटी से हरिद्वार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में विवार को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब छह बजे चढ़ा एक अज्ञात युवक ओएचई लाइन की चपेट में आकर करंट लगने गम्भीर रूप से घायल होकर इंजन पर गिर गया।

बहुत मुश्किल से रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों ने घायल युवक का नीचे उतर कर एम्बुलेंस से रामपुर मनिहारान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय भेजा गया। ट्रेन को रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पर करीब आधा घण्टा बाद हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को उदयपुर सिटी से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी संख्या 19609 सुबह करीब 6 बजे रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पहुंची। उसी दौरान एक अज्ञात युवक ट्रेन चढ़ा हुआ था जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आयी तभी अज्ञात युवक इंजन पर ओएचई लाइन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल होकर इंजन पर गिर गया। स्टेशन मास्टर ने शामली सूचना देकर ओएचई को बन्द करवाया फिर रेलवे कर्मचारियों व लोगों ने घायल युवक की नीचे उतारा।

उसके बाद ओएचई को चालू होने के बाद ट्रेन को आधा घण्टे बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात युवक ट्रेन पर रेलवे स्टेशन से पहले चढ़ा हुआ था। स्टेशन मास्टर स्वेत कुमार ने बताया कि एक अज्ञात युवक ट्रेन पर चढ़ा हुआ और रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रवेश के होने दौरान इंजन पर ओएचई की चपेट में आकर घायल गया। घायल युवक को एबुलेंस से उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भिजवा दिया। उसके बाद ट्रेन को करीब आधा घण्टा बाद हरिद्वार के लिये रवाना किया गया।