9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन

मां चामुंडा के दरबार में 1111 कन्याओं का किया पूजन

चल समारोह के साथ कन्याओं को कराया प्रवेश

Google source verification

रुनीजा. ऐतिहासिक व पौराणिक मंदिर माता महिषासुरमर्दनी के दरबार चामुंडा धाम गजनीखेड़ी में महाअष्टमी को सुबह 5 बजे से दर्शनार्थियों के लंबी कतार देखी गई। महाष्टमी के पावन पर्व पर कन्या पूजन व भण्डारे के पूर्व मंदिर विकास समति की ओर से सरपंच प्रतिनिधि कोटिल्यसिंह राठौर, उपसरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद मालवीय, माधवपुरा सरपंच सत्यनारायण नागर, राजू मिश्रा, दिलीप पाटीदार, हेमराज चावड़ा, मनोहर मेहता सहित कई सदस्यों व माता भक्तों ने माता चामुंडा को चुनरी व शृंगार सामग्री अर्पण की। मंदिर के पुजारी पवनगिरी गोस्वामी ने माता रानी का मनमोहक शृंगार कर सुबह की आरती उतारी। गोविंद पाटीदार ने सपत्नीक पण्डित राजेश पाठक के मार्गदर्शन में हवन पूजन किया। उसके बाद कन्या पूजन व महा भंडारे का आयोजन माता भक्तों के सहयोग आयोजित हुआ।
1100 से भी अधिक कन्याओं को ओएसिस एकेडमी रुनीजा की व अन्य बसों से सुबह 9 बजे चल समारोह के साथ परिसर में जयकरों के साथ प्रवेश कराया। इस अवसर पर माता भक्तों की उपस्थिति में विधायक मुरली मोरवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिह देवड़ा, पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, प्रदेश भाजपा महामंत्री कृष्णचन्द्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य सुनील यादव, पार्षद श्याम विश्ववाणी, अश्विनसिंह पलवा, व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीवन डोडिया सहित कई पदाधिकारियों ने कन्याओं के चरण पखारकर पूजन कर सभी कन्याओं की तिलक लगाकर आरती कर भोजन परोसा व भेंट दी। इस अवसर पर आयोजन के निमित 201 लीटर दूध कृष्णा मिल्क भंडार खरसौदकलां के संचालक लालसिह जादौन, 151 किलो आटा कांतिलाल पांचाल सुंदराबाद एवं श्रेणिक लाल लुणावत इंदौर द्वारा 9000 रुपए की राशि भेंट की। आयोजन में निमाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में आए माता भक्तों के अलावा आसपास ग्रामों व शहरों के श्रद्धाुलुओं ने दर्शन लाभ के साथ महाप्रसादी ग्रहण की। सभी अतिथियों व दानदाताओं का स्वागत मंदिर विकास समिति की ओर से मोहन चौधरी ने किया। आभार संस्था संयोजक अशोक वैष्णव ने माना।