
Ujjain News: 1500 की रसीद पर पुजारी-पुरोहित के साथ ही जल अर्पण कर सकेंगे श्रद्धालु
उज्जैन. महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद के दौरान 1500 की रसीद से कोई भी दो श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर भगवान का अभिषेक-पूजन कर सकते हैं। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पूर्व में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 1700 रुपए की रसीद को (1500+200 दान राशि) को कम किया जाकर 1500 की रसीद से दो दर्शनार्थी बाहरी दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत नियत समय सुबह 8 से 10 व दोपहर 2 से 4 बजे में पुजारी, पुरोहित के साथ निर्धारित ड्रेसकोड का पालन करते हुए गर्भगृह में प्रवेश कर जल अर्पण कर सकेंगे। इस व्यवस्था से जहां दर्शनार्थियों को जल अर्पण का विकल्प उपलब्ध रहेगा, वहीं राशि में भी 200 की कमी होगी। ज्ञातव्य है कि 1500 रुपए की जल अर्पण रसीद में पुजारी/पुरोहित की दक्षिणा भी शामिल है व दर्शनार्थी यजमान को अलग से दक्षिणा नहीं देना होती है।
50 प्रतिशत मंदिर समिति और 50 प्रतिशत पुजारी-पुरोहितों को
प्रशासक रावत ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति में हुए निर्णयानुसार जल अर्पण की इस रसीद का 50 प्रतिशत मंदिर प्रबंध समिति को व 50 प्रतिशत पुजारी/पुरोहितों को दक्षिणा के रूप में प्राप्त होगा। पूर्व में 1500 की रसीद पर 75 प्रतिशत पुजारी/पुरोहितों व 25 प्रतिशत मंदिर प्रबंध समिति को मिलता था, जिसमें संशोधन किया गया है। अब 1500 की रसीद पर पुजारी-पुरोहित को 750 रुपए मिलते हैं।
मंदिर कर्मचारियों के बदले प्रभार
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति में कार्यरत कुछ कर्मचारियों के प्रभार बदल गए हैं। आगामी आदेश तक इनके प्रभार में परिवर्तन किया गया है। प्रशासक एसएस रावत ने बताया रोटेशन व्यवस्था के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी में परिवर्तन किए गए हैं, जिसमें रवि देवधर प्रभारी पं. सूर्यनारायण व्यास धर्मशाला को नि:शुल्क अन्नक्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। देवधर के स्थान पर भेंटपेटी गणना पर्यवेक्षक मिलिंद वैद्य को धर्मशाला का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार रमेश निंबालकर को नि:शुल्क अन्नक्षेत्र के प्रभारी से भेंट पेटी गणना पर्यवेक्षक का कार्य दिया गया है। संतोष मेहरे को धर्मशाला प्रभारी से स्टोर सहायक तथा मनीष तिवारी स्टोर सहायक को धर्मशाला प्रभारी का कार्य सौंपा गया है, साथ ही अशोक शर्मा को लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई से महाकाल धर्मशाला में पदस्थ किया गया है। यह आदेश प्रभावशील हो गया है।
Published on:
06 Nov 2019 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
