वृद्धजनों के अकेलेपन को दूर करने, खाली समय बिताने के लिए सुविधायुक्त उचित स्थान उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आनंद घरों का निर्माण किया जा रहा है। हाल में ही नगर निगम ने कोयला फाटक चौराहे के नजदीक आनंदधाम का निर्माण किया है। आसपास के कई वरिष्ठ नागरिक इसका लाभ ले रहे हैं। अब एक और आनंद घर का निर्माण नए शहर में किया जा रहा है। वेदनगर नयनदीप धर्मशाला के पास आनंद घर के लिए भूतल का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट में दो और मंजिलों का निर्माण भी प्रस्तावित है। संभावना है कि कुछ महीनों मेंआनंद घर शुरू हो जाएगा।