
रतलाम के हरीश दर्शन के लिखे गाने पर नागदा के कमल ने मिलाए सुर
हरीश पांचाल
नागदा. अब से ठीक दो दिन बाद आजादी की 75वीं वर्षगांठ है। इस दिन को देश आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शनिवार से देशभर में हर-घर तिरंगा अभियान शुरू होगा। 14 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर घर पर तिरंगा फहराता नजर आएगा। इसी बीच तिरंगे की शान में बने एक गीत ने देशवासियों का जोश और जुनून दोगुना कर दिया है। लहर लहर लहराया.... मेरे घर पे तिरंगा... गीत, हर व्यक्ति की जुबां पर रटाया हुआ है....यह गाना यू-ट्यूब, बड़े-बड़े म्यूजिक एप से लेकर चैनलों की शान बना हुआ है।
देशभर की पसंद बना यह गीत फिल्म मेकर रतलाम निवासी हरीश दर्शन व नागदा के गायक कमल किशोर काठा की जुगलबंदी से बना है। यू-ट्यूब के माध्यम से वायरल हुआ यह गाना ऐसा चला कि इसे दूरदर्शन चैनल से लेकर हंगामा डॉट कॉम ने स्वीकृत कर अन्य म्यूजिक एप को डिस्ट्रीब्यूट कर पॉपुलर देशभक्ति सांग का तमगा लगा दिया है। चर्चा में हरीश दर्शन ने बताया, हर-घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह तिरंगा फराहाता देख उनकी जुबां पर लहर-लहर लहरायों....पंक्तियां आई। इन्हीं पंक्तियों से हरीश दर्शन ने देशभक्ति गीत का स्वरुप दे दिया। हरीश ने अपने लिखे इस गाने पर सुर देने के लिए नागदा के कमल काठा से संपर्क किया। कमल को बाहर जाना था, लेकिन बात देश की थी, इसलिए गाने को गाने के लिए सहजता से स्वीकृति दे दी। रतलाम में लिखे की रिकॉर्डिंग नागदा में हुई है। अल्पसमय में बना गीत देश की पसंद बन चुका है।
पहले मालवी में था, फिर हिंदी में बनाया
गाना पहले मालवी में गाया गया था। यू-ट्यूब पर अपलोड किए जाने के बाद दूरदर्शन भोपाल की टीम ने हरीश से संपर्क कर हिंदी में कंपोज की मांग की। हरीश ने गाने को पुन: हिंदी में लिखा व कमल किशोर ने सुर मिलाए। 5 दिन में ही गाना हजारों देशवासियों की पसंद बन चुका है। हरीश ने हंगामा डॉट कॉम पर भेजा। तकनीकी समस्या के चलते पहले तो यह गाना रिजेक्ट हो गया। दूसरी बार में हंगामा डॉट कॉम की टीम ने इसे सुनकर स्वीकृति दी और इसे जियो, एप्पल, मौज, मीट एप्प को भी डिस्ट्रीब्यूट किया।
यह है संपूर्ण गाना
लहर लहर लहराया, मेरे घर पे तिरंगा... तेरे घर पे तिरंगा.... करे हर घर फर फर फर फर फर.... घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा.....जान हथेली पर रख कर अपने वीर जवान चले... एक तिरंगे के पीछे सारा हिंदुस्तान चले, तिरंगा-मेरे देश की शान, तिरंगा-हृदय राखे सम्मान, तिरंगा-दे दे दिल और जान, तिरंगा ये पहचान, जान हथेली पर रख कर, वीर जवान चले, एक तिरंगे के पीछे सारा हिंदुस्तान चले....लहर लहर लहराया, मेरे घर पे तिरंगा, तेरे घर पे तिरंगा, करे हर घर फर फर फर फर फर, घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा....
Published on:
13 Aug 2022 01:54 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
