10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटा, नहीं रहे दो परिवार के मुखिया

पीथमपुर से महिदपुर रोड सरिया लेकर आ रहा ट्रक गुरुवार देररात संतुलन बिगड़ जाने से खाई में गिर गया।

2 min read
Google source verification
patrika

death,truck,Driver,sariya,cleaner,nagda news,

उन्हेल. पीथमपुर से महिदपुर रोड सरिया लेकर आ रहा ट्रक गुरुवार देररात संतुलन बिगड़ जाने से खाई में गिर गया। हादसे में चालक व क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। इन्हें पीएम के लिए उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंंद्र लाया गया। यहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
पीथमपुर से महिदपुर रोड के लिए ढाबली खम्मा तहसील महिदपुर निवासी बलवंतसिंह और अंबाराम लोहे के सरिये से भरा ट्रक (एमपी ०९ एचजी ६६३९) लेकर निकले। ये उन्हेल होते करनावदा महिदपुर रोड पर जा रहे थे। तभी संतुलन बिगड़ जाने से वाहन पलटी खा गया और खाई में जा गिरा। ट्राले में पीछे लोहे के सरिये होने के कारण कैबिन चकनाचूर हो गया। हादसा होते ही खेत वालों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राले में फंसे चालक व क्लीनर के शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों के शव को उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. हेमंत रघुवंशी ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। दोनों मृतक की आर्थिक स्थिति खराब है। परिवार में दोनों ही घर के मुखिया थे।
बाइक सवार घायल उज्जैन रेफर
नागदा उन्हेल मार्ग पर नवादा चौपाटी के पास एक बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से वह गिर गया। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं, जिसे उज्जैन रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नागदा उन्हेल मार्ग पर नवादा चौपाटी के समीप बाइक सवार सुनील पिता कमल जैन निवासी बिछड़ौद ने छोटे भाई के साथ नागदा से उज्जैन जा रहे थे । इस दौरान बाइक का संतुलन बिगडऩे पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिन्हे 108 की मदद से उज्जैन जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।


जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
उन्हेल. गुरुवार को खेत पर गाय जाने की बात पर हुए विवाद में एक परिवार के तीन सदस्य के साथ मारपीट की थी। इसमें मां व बेटे की हालत गंभीर है। फरियादी पक्ष के वकील शाह पिता महबूब शाह, पत्नी रहमत बी व पुत्र शकील अपने घर पर सोये थे। तभी अरोपी पक्ष के आशीक पिता सलीम, इदरीश पिता चांद खां, लाल पिता गफुर निवासी पासलोद ने सोये हुए परिवार पर हथियार और लाठियों से हमला किया था। जिसमें शकील व उसकी मां रहमत बी को गंभीर चोट आई थी। दोनों को उज्जैन जिला चिकित्सालय भर्ती कराया था, जिसमे रहमत बी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे इंदौर रेफर कर दिया था। इस घटना के तीनों आरोपी फरार हो गये थे। जिन्हे मुखबीर की सूचना पर आशीक, इदरीश व लाला को तलवार व लाठियो सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी को शुक्रवार को नागदा न्यायालय में पेश किया गया जहां उेस उन्हे खाचरौद जेल भेज दिया गया।
&जानलेवा हमले के मामले में तीनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को नागदा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों को जेल भेज दिया है।
एमआर रोमड़े, टीआइ