
road accident,injured,vehicles,collision,Incident,dewas road,
उज्जैन. देवास रोड पर हामूखेड़ी के निकट सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे भयावह हादसा हो गया। बीच सड़क पर बैठी हुई गायों को बचाने में दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि उज्जैन से 12 लोगों का दल कटनी के लिए रात को रवाना हुआ था। देवास रोड पर हामूखेड़ी तक ही ये लोग पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी कार से टक्कर हो गई। सूत्रों के अनुसार ये दुर्घटना सड़क पर बैठी गायों को बचाने में हुई है। इस दुर्घटना में दोनों वाहन चालकों की मौत हुई है, जबकि अन्य चार लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।
नागदा में बीती रात ट्रक पुल से नीचे गिरा, दो टुकड़े हो गए थे
चंबल नदी के पुल से रविवार-सोमवार की दरमियानी रात २ बजे सीमेंट से भरा ट्राला नीचे गिर गया। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई, वहीं चालक को गंभीर स्थिति में उज्जैन रेफर किया गया। हादसे में ट्राला दो टुकड़ों में बंट गया। ट्राले की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक होगा। पुलिस ने बताया कि नयागांव (नीमच) से सीमेंट की बोरियां भरकर इंदौर जा रहा ट्राला (एमपी 44 एचए 0596) रविवार-सोमवार रात करीब 2 बजे चंबल पुल से गुजरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्राले के क्लीनर डेनियल पिता एलीक निवासी नीमच की मौके पर ही मौत हो गई और चालक आवेज पिता न्याज मोहम्मद खान निवासी नीमच गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया गया। बिरलाग्राम पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवाकर हादसे की सूचना परिजनों को दी।
ट्राला दो हिस्सों में बंटा
हादसा इतना जबर्दस्त था कि ट्राला चंबल पुल की रेलिंग तोड़ते हुआ निकाल गया। बॉडी वाला हिस्सा पुल से करीब 60 फीट नीचे जा गिरा जबकि चेचिस वाला हिस्सा रेलिंग में अटक गया। हादसे के बाद ट्राले के पुर्जे सड़क पर बिखरे दिखाई दिए। इधर सोमवार को दिनभर हादसे वाले स्थान पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
आगर-मालवा में पिकअप वाहन की टक्कर में एक की मौत हुई
इसी तरहर सोमवार को ही तनोडिय़ा पिपलोन मार्ग पर थड़ौदा के समीप हुए एक सड़क हादसे में पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार उपरांत उज्जैन रेफर किया गया। गोविंद (40) पिता हिंदूसिंह एवं शंकर (55) पिता दुलेसिंह निवासी ग्राम बड़ोदिया थाना माकड़ौन बाइक से गांव की ओर जा रहे थे तभी ग्राम थड़ौदा के समीप सामने की ओर से आ रहे पिकअप वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में गोविंदसिंह की मौत हो गई वहीं शंकरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार उपरांत उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
Published on:
31 Jul 2018 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
