17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकाल की नगरी में एक और खूबसूरत नजारा, कमल तालाब में विराजेंगे शिव

महाकाल मंदिर के पिछले क्षेत्र में स्मार्ट सिटी अंतर्गत महाकाल रूद्र सागर इंट्रीगेटेड डेवलपमेंट एक्शन प्लान अंतगर्त तैयार हो रहा कमल तालाब, बन रही प्रतिमाएं

less than 1 minute read
Google source verification
Another beautiful sight, Shiva will sit in the lotus pond

महाकाल मंदिर के पिछले क्षेत्र में स्मार्ट सिटी अंतर्गत महाकाल रूद्र सागर इंट्रीगेटेड डेवलपमेंट एक्शन प्लान अंतगर्त तैयार हो रहा कमल तालाब, बन रही प्रतिमाएं

उज्जैन. महाकाल मंदिर क्षेत्र में आने वालों को निकट भविष्य में कई मनमोहक सुंदर नजारे देखने को मलेंगे। रूद्र सागर के नजदीक पब्लिक प्लाजा परिसर में स्वच्छ जल से भरा कमल तालाब मिलेगा, जिसमें भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित रहेगी। तालाब के आसपास शक्ति स्वरूपा की सवारी सिंह की प्रतिमाएं रहेंगी। स्मार्ट सिटी अंतर्गत महाकाल रूद्र सागर इंट्रीगेटेड डेवलपमेंट एक्शन प्लान (मृदा) के पहले चरण में करीब 97 करोड़ रुपए की लागत से रूद्र सागर व आसपास विकास कार्य हो रहे हैं। यहां पब्लिक प्लाजा बनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही परिसर में त्रिवेणी संग्रहालय के नजदीक कमल तालाब भी बनाया जा रहा है। इस तालाब में कमल के स्वरूप का करीब 15 फीट ऊंचा मंच बनेगा। मंच के ऊपर 25 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा विराजित होगी। कुंड के मुहानों पर शेरों की प्रतिमाएं लगेंगी। इन प्रतिमाओं का उपयोग फाउंटेन के रूप में भी किया जा सकता है। वर्तमान में मौके पर कमल तालाब का निर्माण चलने के साथ ही मूर्तियों का भी निर्माण किया जा रहा है।

लगेंगी 128 प्रतिमाए

सिर्फ कमल तालाब ही नहीं बल्कि रूद्र सागर के आसपास बड़ी संख्या में प्रतिमाएं नजर आएंगी। दरअसल क्षेत्र को शिवमयी बनाने के लिए 128 प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इनका आकार 11 से 28 फीट तक रहेगा। इनमें से अधिकांश भगवान शिव की होंगी। इसके अलावा शिव परिवार के सदस्यों की भी प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं।

योग मुद्रा में भी नजर आएंगे शिव

हाल में केंद्र सरकार के अधिकारी भी स्मार्ट सिटी अंतर्गत प्रचलित कार्यों का जायजा लेने शहर आए थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भगवान शिव की विभिन्न योग मुद्राओं में भी प्रतिमाओं का निर्माण करने का कहा था। इस दौरान उन्होंने जन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे।