
,,
Mahakal Temple : सावन के महीने में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आम और खास सभी भक्तों का पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अपने होने वाले पति राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। परिणीति और राघव चड्ढा ने महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर पूरे रीति-रिवाज के साथ बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा अगले महीने 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
महाकाल के दरबार में परिणीति-राघव
फिल्म अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा अपने होने वाले दूल्हे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ शनिवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची जहां उन्होंने महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्चन कर चांदी द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित यश गुरु ने बताया कि परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के साथ महाकाल का आशीर्वाद लेने आई थीं। परिणीति और राघव चड्ढा ने श्री सूक्त के पाठ के साथ नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की विशेष पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के दौरान परिणीति ने साड़ी व उनके मंगेतर राघव चड्ढा ने पारंपरिक वेशभूषा कुर्ता पजामा पहना हुआ था।
शादी से पहले लिया महाकाल का आशीर्वाद
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा 25 सितंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं और नई जिंदगी की शुरुआत करने से पहले परिणीति और राघव चड्ढा ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है। यहां ये भी बता दें कि परिणीति बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं और वो अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आती रहती हैं इससे पहले 26 दिसंबर 2022 को भी वो महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आईं थीं और तब भी पूरे रीति रिवाज के साथ बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की थी।
देखें वीडियो- मप्र में मंत्रिमंडल विस्तार, 3 नए मंत्री बने
Published on:
26 Aug 2023 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
