28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एट्रोसिटी एक्ट पर भाजपा बेकफुट पर….कांग्रेस पर लगाए ये आरोप

भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर प्रहार करने के तरीके बताए, हर बूथ स्तर पर वाट्सएेप ग्रुप बनाने व हितग्राही सम्मेलन करने का आह्वान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 28 Aug 2018, 7:06 AM IST

BJP,Congress,ujjain bjp,

भाजपा जिला ग्रामीण की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर प्रहार करने के तरीके बताए, हर बूथ स्तर पर वाट्सएेप ग्रुप बनाने व हितग्राही सम्मेलन करने का आह्वान

उज्जैन। चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को विपक्षी कांग्रेस से सोशल मीडिया पर बराबरी से प्रहार करने के टिप्स भी दे रही है। दलित मुद्दे को लेकर सर्वणों के निशाने पर आई भाजपा को अब दुष्प्रचार की चिंता सताने लगी है। सोमवार को भाजपा जिला ग्रामीण की ग्राम केंद्र पालक संयोजकों की कार्यशाला में जिला प्रभारी सुरेश आर्य ने एट्रोसिटी एक्ट को लेकर कहा कि कांग्रेस जनता को बरगला रही है। इस पर इनका प्रचार करने का तरीका एेसा है जैसे चोर को कहे कि चोरी कर और साहूकार को कहे की सावधान रहना, लेकिन हमें इस पर सही बात जनता तक पहुंचाना है। कार्यशाला में जिलेभर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आर्य ने आह्वान किया कि आगामी चुनाव में व्यक्ति नहीं कमल का फूल उम्मीदवार होगा,यहीं सोचकर प्रत्येक बूथ जिताने का संकल्प लें। औदिच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला चिंतामण रोड पर हुई कार्यशाला को भाजपा प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने भी संबोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी गजराजसिंह झाला एवं पंकज चौहान के अनुसार कार्यशाला 3 सत्रों में हुई, जिसमें नेताओं ने आह्वान किया कि विपक्षी कितना भी दुष्प्रचार करे, लेकिन हमारी सरकार और उनके कामों को लेकर जनता में हमारी स्वीकार्यता है। इस समर्थन को हमें मतदान केंद्र तक ले जाना है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के विधायक व अन्य मंचासीन रहे। संचालन जिला महामंत्री अशोक कटारिया ने किया व आभार जिला महामंत्री यशोदा बैरागी ने माना।

ये दिए लक्ष्य, बूथ स्तर पर फोकस
- जिला ग्रामीण के सभी बूथों पर मिस्ड कॉल द्वारा 100 नए सदस्य बनाए जाएं।

- कार्यकर्ता बूथ स्तर तक प्रवास कर माह में 1 बार पन्ना प्रमुखों की बैठक लें।
- बूथ स्तर पर ही हितग्राही सम्मेलन कर उन्हें नई योजनाओं की जानकारी दें।

- संवाद व संपर्क बनाए रखने बूथ वाइज १०० लोगों का वाट्सएेप ग्रुप बनाएं।
- बूथ जीता-चुनाव जीता के नारे को नेताओं ने फिर दोहराया और मिशन २०० पार का संकल्प दिलाया।