6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा पार्षद आईपीएल सट्टा खिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार

साइबर सेल की टीम की कार्रवाई, १० मोबाइल फोन और १४ हजार रूपए जब्त, ५ आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
patrika

उज्जैन. शहर में आईपीएल क्रिकेट मैच के नाम पर सट्टे का करोबार काफी बढ़ गया है। इन्हीं सूचनाओं के चलते साइबर सेल ने रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सट्टे के अड्डे पर दबिश दी। यहां से सट्टा संचालित करते हुए भाजपा पार्षद बड़ा राजू सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अवैध काम में भाजपा पार्षद के शामिल होने के चलते पुलिस पर दबाब रहा, लेकिन मामला काफी फैल जाने के कारण कार्रवाई दब नहीं सकी। भाजपा पार्षद बड़ा राजू पर पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। ऐसे गतिविधियों में उसका नाम सामने भी आता रहा है, लेकिन अब रंगे हाथ गिरफ्तार हो गया है।

मकान घेर कर घुसी पुलिस
पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार अतुलकर के निर्देश पर साइबर सेल प्रभारी दीपिका शिंदे सटोरियों पर कार्रवाई के लिए पहुंची। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जिस स्थान पर सट्टा चल रहा था चारों तरफ से साइबर सेल के पुलिसकर्मी घेरा बनाकर अड्डे तक पहुंची। बेगम बाग से भाजपा पार्षद बड़ा राजू सहित पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से 10 मोबाइल 14000 और लाखों का हिसाब के रजिस्टर साइबर सेल पुलिस द्वारा जप्त कर लिए गए हैं। इस प्रकार की कार्रवाई साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई नजर आ रही है क्योंकि किसी जनप्रतिनिधि को इस प्रकार के गोरखधंधे से गिरफ्तार किया गया।

एक सप्ताह में दूसरी घटना

उज्जैन में आईपीएल सट्टा पकड़ाने की यह दूसरी घटना है। विष्णुपुरा क्षेत्र में सट्टा पकड़ाया और आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ शहर में कई ऐसे क्षेत्र है, जो सट्टा केंद्र बन चुके है। शहर में सट्टा के साथ लगातार अनैतिक काम के मामले भी पकड़ाए जा रहे है। लगातार बाहरी युवतियों को शहर में लाकर गलत कारोबार संचालित किया जा रहा है।

कई अन्य नेता भी नजर
भाजपा के कई अन्य नेता भी पुलिस की नजर में है। जो सट्टा पर अन्य गलत काम से जुड़े हुए है। पुलिस ने एक कार्रवाई से अन्य को भी संकेत दे दिया है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रियता खत्म कर दें। वरना सभी पर कार्रवाई की जाएगी।