18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाली समाज में पंचमी को शुरू होंगे सात दिनी नवरात्र पर्व 

शरद ऋतु के आगमन होते ही मां की आराधना का पर्व नवरात्र शुरू हो गया है। बंगाली समाज कालीबाड़ी में 6 अक्टूबर को महापंचमी के दिन बोधन पूजा से नवरात्र पर्व की शुरुआत करेगा।

2 min read
Google source verification

image

Lalit Saxena

Oct 04, 2016

bodhan pooja by bangali samaj in navratri festival

bodhan pooja by bangali samaj in navratri festival

उज्जैन. शरद ऋतु के आगमन होते ही मां की आराधना का पर्व नवरात्र शुरू हो गया है। इसी पर्व के महोत्सव को बंगाली समाज बंगाली कॉलोनी स्थित कालीबाड़ी में 6 अक्टूबर को महापंचमी के दिन बोधन पूजा से नवरात्र पर्व की शुरुआत करेगा। 36 वर्षों से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए बंगाली समाज सांस्कृतिक संगठन सात दिनी कार्यक्रम आयोजित करेगा।

महापंचमी के दिन बोधन पूजा होगी
समाज के अध्यक्ष दीपक साहा ने बताया गुरुवार को महापंचमी के दिन सुबह 9.28 बजे कल्पारंभ कर बोधन पूजा होगी। बंगाल की काली मिट्टी से तैयार की गई आकर्षक प्रतिमा का पूजन कर पर्व शुरू होगा। समस्त बंगाली समाजजन 7 अक्टूबर को महाषष्टी के दिन सुबह 9.28 बजे महाषष्टी पूजा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे अंजलि कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। शाम 7.30 बजे महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समाज के सचिव निखिल पाल ने बताया 8 अक्टूबर को महासप्त के दिन सुबह 8.30 बजे नव पत्रिका का प्रवेश होगा।




navratri festival" alt="bodhan puja by bengali samaj in navratri festival" align="center" margin-left="10" margin-right="10">

महाआरती की जाएगी
सुबह 9.28 बजे महासप्तमी पूजा होगी। पर्व के अंर्तगत शाम 4 बजे साहित्यिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम और शाम 7.30 बजे महाआरती की जाएगी। इसी तरह 9 अक्टूबर महाष्टमी के दिन सुबह 8.11 बजे महाष्टमी की मुख्य पूजा की जाएगी। पूजा के क्रम में दोपहर 12 बजे महाष्टमी की अंजलि आरती होगी। 10 अक्टूबर को कालीबाड़ी में महानवमी की विशेष पूजा होगी। 11 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर मंदिर में सुबह 9.28 बजे महादशमी पूजा, मंदिर प्रदक्षिणा की जाएगी। शाम 5 बजे देवीवरण का आयोजन होगा। 12 अक्टूबर की शाम धूमधाम से बंगाली समाज दुर्गा माता की प्रतिमा को लेकर ढोल ताशों के साथ विसर्जन के लिए चल समारोह निकालेगा। शाम 5 बजे बंगाली कॉलोनी से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चल समारोह रामघाट पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें

image