8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का ‘Mahakal Chalo’ सॉन्ग रिलीज, नए अंदाज में आए नजर

Akshay Kumar Mahakal Chalo song Released: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का महाकाल चलो सॉन्ग रिलीज हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mahakal chalo song

Akshay Kumar Mahakal Chalo song released: महाशिवारात्रि से पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भक्ति गीत महाकाल चलो लॉन्च कर दिया है। इस गाने उज्जैन का महाकाल मंदिर और महाकाल लोक के दृश्य भी हैं। अक्षय कुमार इस सॉन्ग में महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। यह म्यूजिक वीडियो 3 मिनट 14 सेकेंड का है।

दरअसल, अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था है कि ॐ नमः शिवाय। महाकाल की शक्ति और भक्ति का अनुभव करें कल। जिसके बाद आज गाने को रिलीज कर दिया है। साथ ही आज उन्होंने गाना रिलीज करते हुए लिखा कि शिव भक्ति में एक और कदम महाकाल चलो। उम्मीद है कि जिस दिव्य अनुभव को मैंने गाते समय महसूस किया, वही आप भी महसूस करेंगे।

अक्षय कुमार ने गाने में दी अपनी आवाज



महाकाल चलो गाने को अक्षय कुमार, पलाश सेन और विक्रम मोंट्रो ने गया है। इसका म्यूजिक विक्रम मोंट्रो की ओर से दिया गया है। गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। वीडियो में महाकाल मंदिर, महाकाल लोक और बाबा महाकाल को अभिषेक करते हुए दिखाया गया है।

पलाश सेन ने की अक्षय कुमार की तारीफ


महाकाल चलो गाने को लेकर पलाश सेन ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि मैंने हमेशा आपके बारे में सुना है कि आप दिल्ली के मिडिल क्लास लड़के हैं। जिसने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। म्यूजिक इंडस्ट्री में मैं भी कुछ ऐसा ही हूं।