
25 दिसंबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल जी की जयंती भव्य रूप से मनाई गई।
उज्जैन। 25 दिसंबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल जी की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। पंडित चंद्रशेखर वशिष्ट को महामानव एवं अटल अलंकरण सम्मान अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी की अध्यक्षता एवं महामंत्री पंडित तरुण उपाध्याय ब्राह्मण समाज के संरक्षक समाजसेवी सुरेश मोड, कुलसचिव प्रशांत पौराणिक विक्रम विश्वविद्यालय, कुलानुशासक पंडित शैलेंद्र शर्मा तथा अपर संचालक मंडी बोर्ड भोपाल के डायरेक्टर पंडित चंद्र शेखर वशिष्ट, पूर्व अपर कलेक्टर पंडित रमेश चंद्र पंड्या, पंडित जियालाल शर्मा की उपस्थिति में सुमन मानविकी भवन विक्रम विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में महा मना पंडित मदन मोहन मालवीय की नव अनावृत मूर्ति पर प्रातः 11 बजे सभी विप्रजनों ने महामना की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
महामना अवार्ड तथा अटल अलंकरण
सायंकाल महाकाल मंडपम राणौजी की छतरी रामघाट मार्ग पर आयोजित मुख्य समारोह में इस वर्ष महामना अवार्ड तथा अटल अलंकरण से विप्र विभूति मंडी बोर्ड के अपर संचालक समाजसेवी चंद्रशेखर वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। वेद मूर्ति मार्तंड हिंगे को स्वर्गीय गणेश चिंतामन शास्त्री नाहर वाला तीर्थ अलंकरण से सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा; विधि, कला, प्रशासन, साहित्य, योग, समाज सेवा, चिकित्सा, आयुर्वेद, ज्योतिष, वैदिक विद्वान, कर्मकांड आदि क्षेत्रों की 20 प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में ब्राह्मण समाज के वैदिक विद्वान पंडित डॉ विजय रावल की मंत्र योग माइंड योग पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिथि सिद्धाश्रम के शक्तिपाताचार्य शिवोहम संप्रदाय के महामंडलेश्वर नारदानंद जी महाराज एवं निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज की वरद उपस्थिति एवं आदित्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मौजूद रहे
इस अवसर पर शैलेंद्र द्विवेदी, विनय कुमार ओझा, पंडित राहुल व्यास सर्वेश्वर महादेव सांदीपनि आश्रम, पंडित मनीष उपाध्याय अंगारेश्वर, पंडित स्वप्निल शास्त्री, राजेश पुरोहित, हेमंत शास्त्री सिद्धनाथ, पंडित हेमंत व्यास, गौरव उपाध्याय धर्माधिकारी, यश जोशी, वेद प्रकाश त्रिवेदी, अजेद्र त्रिवेदी, दिनेश रावल, शैलेश दुबे, योगेश शर्मा, रामगोपाल शर्मा, वीरेंद्र त्रिवेदी, अरुण शर्मा, दीपक दुबे, संजय दिवटे, आरके शर्मा, विकास तिवारी, देव शर्मा, पंडित सुनील व्यास, ब्रह्मानंद दीक्षित, हेमचंद शर्मा, अवधेश शर्मा, कृष्णकांत पंड्या, रामेश्वर जोशी, रविंद्र भारद्वाज, अशोक दुबे, पंडित विजय व्यास, यशवंत व्यास, गिरीश पाठक, श्रवण शर्मा, अजय शंकर जोशी, अर्पित दुबे, पूर्व पार्षद रामेश्वर दुबे, शिवेंद्र तिवारी, गिरिश शास्त्री, प्रकाश शर्मा, माया त्रिवेदी, प्रीति दुबे, रितु बाला संतोष व्यास, महिला सभा की निशा त्रिपाठी, डॉ. प्रेरणा मनाना, अर्चना ज्ञानी, अंजना शुक्ला, कीर्ति मोड़, ममता मिश्रा, वर्षा जोशी, इंदिरा त्रिवेदी महिला इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष, रत्ना राहुल व्यास प्रदेश महामंत्री, सुकीर्ति व्यास, अचला शर्मा, यशोदा शर्मा आदि मौजूद रहे।
Published on:
25 Dec 2021 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
