
खंडवा/ उज्जैन. कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के अवकाश पर होने के बावजूद उनका सरकारी वाहन बुधवार को उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर पहुंच गया। कथित रूप से कलेक्टर के माता-पिता के नाम पर महाकाल मंदिर प्रशासन ने दर्शन की वीआइपी पर्ची जारी की। हालांकि खंडवा के प्रशासनिक अधिकारी वाहन उज्जैन भेजने और उनके माता-पिता के उज्जैन पहुंचने की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
कलेक्टर सिंह पिछले कई से निजी कार्य से अवकाश पर शहर से बाहर हैं। चुनाव के अतिआवश्यक कार्य के चलते इंदौर की अपरकमिश्नर रजनी सिंह कलेक्टर के प्रभार पर कार्य कर रही हैं। इस बीच बुधवार को कलेक्टर के लिए आवंटित अतिरिक्त शासकीय वाहन उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में दिखा। कलेक्टर अवकाश पर होने के बावजूद शासकीय वाहन उज्जैन पहुंचने के मामले पर सवाल उठ रहा है।
पत्रिका ने मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि खंडवा कलेक्टर के स्टोनो के नाम से उज्जैन मंदिर प्रशासन को फोनकर कलेक्टर के माता पिता को दर्शन के लिए वीआइपी पास जारी करने के लिए कहा गया। कलेक्टर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हैं ऐसे में माता-पिता के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने पर भी सवाल उठ रहे हैं। खंडवा में कलेक्टर के स्टोनो विशाल जोशी ने बताया कि उज्जैन में सीएम साहब के कार्यक्रम में कलेक्टर साहब की गाड़ी गई हुई थी। मंदिर में फोन किसने किया और किसके माता-पिता दर्शन करने के लिए गए थे इसकी जानकारी उनको नहीं है। अपर कलेक्टर एसएल सिंगाड़े ने इस बात से भी इनकार किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर की गाड़ी भेजी गई थी। कलेक्टर अनूप सिंह की एक गाड़ी प्रभारी कलेक्टर रजनी सिंह उपयोग कर रहीं हैं। अन्य गाड़ी बाहर भेजने के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है।
ये है मामला
खंडवा कलेक्टर को एमपी-02-एवी-7575 आवंटित है, उसके पीछे डीएम भी अंकित है। बुधवार 22 जून को उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पर नजर आई। यह गाड़ी पत्रिका के कैमरे में कैद हो गई। महाकाल मंदिर के प्रोटोकाल कार्यालय से बताया गया कि खंडवा कलेक्टर के स्टेनो ने फोन पर बताया था कि कलेक्टर के माता-पिता महाकाल दर्शन के लिए आ रहे हैं। प्रोटोकाल ऑफिस में अजीत के नाम से दर्शन की पावती भी बनी।
कलेक्टर साहब की इनोवा गाड़ी प्रभारी कलेक्टर उपयोग कर रही हैं। कलेक्टर की गाड़ी उज्जैन गई है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जिस गाड़ी को कलेक्टर साहब उपयोग कर रहे थे उस गाड़ी को प्रभारी कलेक्टर उपयोग कर रहीं हैं।
-एसएल सिंगाड़े, अपर कलेक्टर
Updated on:
23 Jun 2022 08:36 am
Published on:
23 Jun 2022 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
