25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन

video: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह बोले- महाकाल भस्म कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उज्जैन में ही इस आरोप पर पटलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा- जलने वाले जले,महाकाल लोक-२ का भी भव्य लोकार्पण होगा

Google source verification

उज्जैन.
सप्तऋषियों की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से कांग्रेस श्री महाकाल लोक निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर प्रदेश सरकार पर हमलावर है। घटना के तीन महीने बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उज्जैन में ही इस आरोप पर पटलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस गड़बड़ी के आरोप लगा रही है। बाबा महाकाल गड़बड़ी करने वालों को छोड़ते क्या, ऐसा करने वालों को वे भस्म कर देते।
हरिफाटक ब्रिज स्थित स्थित मेघदुत वन पार्किंग स्थल पर आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा, श्री महाकाल लोक बनने के बाद रोज एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। सावन माह में ही सवा दो करोड़ लोग आए। इससे शहर का व्यापार-व्यवसाय बढ़ रहा है। जिस महाकाल लोक ने उज्जैन की तस्वीर बदली, कांग्रेसी वहां भी आरोप लगा रहे हैं कि गड़बड़ हो गई, मूर्ति गिर गई। अरे महाकाल महाराज गड़बड़ करने वाले को भस्म कर देंगे, वे छोड़ेंगे क्या, लेकिन यह कर रहे हैं गड़बड़ी हो गई। अरे कांग्रेसियों कुछ तो शर्म करों, कुछ तो सोचो। कम से कम मंदिर और भगवान को तो छोड़ दो। चौहान ने कहा, जलने वाले जला करें, हम रुकने वाले नहीं है। श्री महाकाल फेज-२ का भी लोकार्पण होगा और ध्ूामधाम से होगा। करीब तीन घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने पांच हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए। इसके पूर्व श्री महाकालेश्वर मन्दिर भक्त निवास के नाम व ‘लोगोÓ का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कन्यापूजन कर किया।
पानी की बिजली नहीं बन रही थी, बाबा ने कृपा बरसाई
मुख्यमंत्री ने कहा, सिर्फ उज्जैन ही नहीं पूरे देश में महाकाल महाराज की कृपा बरसती है। १५ दिन पहले क्या हाल थे, फसलें सूख रही थी। जमीनों में दरार आ गई, बांध सूख गए और पानी से बिजली बनना बंद हो गई थी। ऐसे में कोई रास्ता नहीं दिखा, सिवाय इसके लिए महाकाल की शरण में चले आऊं। पूजन कर विनती की और बाबा की ही कृपा से पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हुई। मुख्यमंत्री होकर स्वीकार कर रहा हूं यदि बारिश नहीं होती तो हाहाकार मच जाता।
बहनों अब तुम्हारा युग आया है
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने कहा लाडली बहना योजना में रुपया नहीं दिया, सम्मान दिया है। इससे महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है। अब तो लोकसभा-विधानसभा में ३३ प्रतिशत आरक्षण हो गया है। बहनों अब यह तुम्हारा युक है। मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों को भी हास्य में कहा कि वे कार्य करें नहीं तो बहने उनकी जगह ले लेंगी। उन्होंने योजना में छूटी महिलाओं को भी शामिल करने और भूमि हिन गरीबों को पट्टे दिलाने की बात कही है।
उज्जैन औद्योगिक नगरी बनेगा
मुख्यमंत्री ने बताया, प्रदेश में 552 औद्योगिक इकाईयों की स्थापना होगी। इसमें 1937 करोड़ का निवेश होगा व 28 हजार 300 युवाओं को रोजगार मिलेगा। राज्य स्तर पर 1708 इकाईयों का निर्माण 932 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें लगभग 16 हजार 375 लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य स्तर पर 305 इकाईयों का भूमिपूजन किया है। इससे लगभग 6 हजार 310 लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन आध्यात्म की नगरी थी, अब उद्योग की नगरी बनने जा रही है।

554 करोड 89 लाख के ९ कार्यो का भूमि-पूजन
– श्री महाकालेश्वर मंदिर भक्त निवास, लागत ५०० करोड़ रुपए।
– फैसिलिटी सेन्टर का, लागत 17 करोड रुपए।
– निमनवासा में प्लास्टिक क्लस्टर, एसपीवी मेसर्स जाहन्वी उज्जैन, लागत 6.5 करोड रुपए।
– इंडस्ट्रीयल क्लस्टर एसोसिएशन, लागत 1.5 करोड रुपए।
– निमनवासा मेंमेसस एसओएल इंजीनियरिंग प्लास्टिक क्लस्टर, लागत 2 करोड रुपए।
– नीमनवासा में मेसर्स श्री बालाजी इंडस्ट्रीज यूनिट-2, प्लास्टिक क्लस्टर, लागत 1.75 करोड़ रुपए।
– नीमनवासा में मेसर्स विभोर इंडस्ट्रीज, प्लास्टिक क्लस्टर, लागत 1.57 करोड रुपए।
– नीमनवासा में मेसर्स जाह्नवी कंटेनर्स, प्लास्टिक क्लस्टर, लागत 2.5 करोड रुपए।
– खाचरौद में औद्योगिक क्षेत्र फर्नाखेडी में 58 इकाइयां, लागत 22.07 करोड रुपए।

159 करोड़ 99 लाख के 7 विकास कार्यो का लोकार्पण
– मेघदूत पार्किंग, लागत 11.०9 करोड़ रुपए।
– महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ कार्यालय भवन के लिए आवंटित बिडला भवन का नवीनीकरण व विस्तारीकरण, लागत 4 करोड रुपए।
– संभागीय आईटीआई निर्माण व नवीनीकरण, लागत 31.49 करोड़ रुपए।
– औधोगिक क्षेत्र नागझिरी में सीमेंट कांक्रीट सड़क,आरसीसी सतही नाली निर्माण, लागत 8.07 करोड रुपए।
– मेसर्स सीपी पेंन्ट्स विक्रम उद्योगपूरी, लागत 10.03 करोड़ रुपए।
– मेसर्स श्री पैकर्स (एमपी) प्रालि यूनिट-3, लागत 50.46 करोड रुपए।
– मेसर्स अरिबा फूडस प्रालि सांवेर रोड, लागत 44.85 करोड़ रुपए।